फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accident, contener and truck accident

कंटेनर व ट्रक की टक्कर के बाद केबिन में फंसे चालक, पांच घंटे लगा रहा जाम

Fri, 16 Oct 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
accident,  contener and truck accident
खरखौदा में हादसे के बाद ट्रक के केबिन में फंसे चालक को निकालने का प्रयास करते लोग। - फोटो : Sonipat
खरखौदा। शहर में ड्रेन नंबर-8 पुल पर वीरवार सुबह करीब छह बजे ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों ही वाहनों के चालक केबिन में फंस गए। पुलिस और लोगों ने क्रेनों की मदद से केबिन अलग कर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरखौदा पहुंचाया। हादसा पुल के ऊपर होने के चलते मार्ग पर पांच घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस द्वारा वाहनों को दूसरे मार्गों से डायवर्ट किया गया। घायलों को इलाज के लिए पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया।
विज्ञापन

यूपी के कानपुर निवासी घायल ट्रक चालक संजय ने बताया कि वह दादरी से ट्रक में क्रेशर लेकर सोनीपत आ रहा था। जब वह ड्रेन नंबर आठ के पुल पर पहुंचा तो सामने से एक पिकअप गाड़ी आ रही थी। जिसे इंडिकेटर देने पर उसके चालक ने अपनी गाड़ी को रोक लिया, लेकिन उसके पीछे आ रहे कंटेनर चालक ने पिकअप गाड़ी को ओवरटेक करते हुए उसके ट्रक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों की गंभीर रूप से घायल हो गए और केबिन में ही फंस गए। कंटेनर चालक जम्मू निवासी चिमन लाल व ट्रक चालक संजय को जब अन्य वाहन चालकों ने केबिन में फंसा हुआ देखा तो उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। वह बुरी तरह से फंसे हुए थे।
विज्ञापन

पांच घंटे मार्ग रहा बंद, फंसे रहे वाहन
हादसे के बाद पुल पर खड़े दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेनों की सहायता से हटाने का प्रयास शुरू हुआ लेकिन ट्रक क्रेशर से भरा होने के कारण हट नहीं पाया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक से क्रेशर नीचे उतरवाया और जेसीबी की सहायता से उसका उठान करवाने के बाद ट्रक को पुल से हटाया गया। जिसके बाद ही सड़क पर आवागमन सुचारू हो सका। इस दौरान पांच घंटे तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से भी गंतव्य की तरफ रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed