{"_id":"64232e312f57b9d6d80f2657","slug":"abortion-material-recovered-from-polyclinic-sonipat-news-c-17-1-107598-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पॉली क्लीनिक से गर्भपात का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पॉली क्लीनिक से गर्भपात का सामान बरामद
Tue, 28 Mar 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
बहालगढ़ स्थित पॉलीक्लीनिक में जांच करते डीसीपी मयंक गुप्ता, साथ में डीएसपी अजीत व अन्य अधिकारी
राई। खेवड़ा रोड स्थित बहालगढ़ में पॉली क्लीनिक में गर्भपात किए जाने की सूचना पर मुख्यमंत्री उड़दनस्ता, स्वास्थ्य विभाग व बहालगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम को पॉली क्लीनिक में एक महिला भी मिली। इसके साथ ही वहां से गर्भपात किट व कई मेडिकल औजार मिले है। पुलिस टीम महिला चिकित्सक से पूछताछ कर रही है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि उनको जानकारी मिली थी कि बहालगढ़ के पॉली क्लीनिक की महिला चिकित्सक बीएएमएस है। वहां गर्भपात कराया जाता है। महिला चिकित्सक के पास मंगलवार को भी एक महिला गर्भपात कराने के लिए आएगी। जिस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से उप निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजेश के साथ ही स्वास्थ्य विभाग से पूर्व गर्भाधान और पूर्व प्रसव निदान तकनीक (पीएनडीटी) के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष गहलावत, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. ज्योत्सना, बहालगढ़ थाना से एएसआई उमेश कुमार को शामिल किया गया। जिसके बाद टीम ने छापा मार दिया। महिला चिकित्सक के साथ ही केबिन में एक महिला मिली। संयुक्त टीम ने मौका से गर्भावस्था की चिकित्सक समाप्ति (एमटीपी) किट व कुछ औजार मिले। मौके पर बहालगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत को बुलाया गया। इसके बाद डीसीपी मयंक गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विवाहित बेटी की मां है महिला, बोली मेडिकल स्टोर से लेकर खाई थी गोली पॉली क्लीनिक में मिली महिला ने पत्रकारों को बताया कि उनके पास दो बच्चे है। उनकी आयु 36 वर्ष है। बड़ी बेटी 21 साल की है और उसकी शादी हो चुकी है। उसकी बेटी के पास बच्चा भी है। ऐसे में अब गर्भवती होने पर उन्होंने मेडिकल स्टोर से गोली लेकर खाई थी। रक्तस्राव होने पर वह यहां चिकित्सक के पास आई थी। वह पॉली क्लीनिक पर पहली बार आई है।
विज्ञापन
पॉली क्लीनिक में छापा मारा तो वहां गर्भपात से संबंधित सामान बरामद हुआ है। उसकी अनुमति नहीं ली गई थी। -डॉ. सुभाष गहलावत, पीएनडीटी अधिकारी सोनीपत
पॉली क्लीनिक में गर्भपात कराने की सूचना पर छापा मारा था। यहां से प्रतिबंधित सामान व औजार मिले है। मामले में स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।- मयंक गुप्ता, डीसीपी सोनीपत