फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aanchal won in dancing, Kanak won in singing

Sonipat News: नृत्य में आंचल, गायन में कनक ने मारी बाजी

Wed, 11 Sep 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Aanchal won in dancing, Kanak won in singing
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य गीता ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में नृत्य, गायन, साहित्यिक व चित्रकला स्पर्धाएं कराई गईं।
विज्ञापन

प्राचार्य गीता ने बताया कि नृत्य में आंचल ने प्रथम स्थान, गायन में कनक ने पहला स्थान प्राप्त किया। साहित्यिक कार्यक्रम में हिंदी, अंग्रेजी में भाषण, पंजाबी, उर्दू व हरियाणवी में कविता पाठ और संस्कृत श्लोकोच्चारण स्पर्धाएं कराई गई। हिंदी कविता पाठ में आंचल प्रथम, अंग्रेजी कविता पाठ में दीपिका, उर्दू कविता व पंजाबी कविता में निशिता व हिमांशी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

हरियाणवी कविता में स्नेहा, संस्कृत श्लोकोच्चारण में मोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में अन्नू व निकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला व रंगोली में हर्षिता और दीपिका ने प्रथम स्थान ने हासिल किया। उन्होंने बताया कि बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में संध्या ने, कोलाज मेकिंग में लक्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की संयोजन शीतल व डाॅ. निशा ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed