{"_id":"67644c1bd77c4e53fe079c06","slug":"a-youth-was-duped-of-rs-5-lakhs-in-the-name-of-sending-him-to-poland-sonipat-news-c-197-1-snp1003-129542-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पौलेंड भेजने के नाम पर युवक से 5 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पौलेंड भेजने के नाम पर युवक से 5 लाख ठगे
Thu, 19 Dec 2024 10:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। पौलेंड भेजने के नाम पर गांव पुरखास राठी के युवक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुरखास राठी गांव निवासी नवीन का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना निवासी अफसर और पंजाब के पटियाला निवासी अनीश ने विदेश भेजने के नाम पर उन्हें 4.94 लाख रुपये ठगे। पीड़ित नवीन ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी।
नवीन ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी करते हैं। उनकी अफसर के साथ काफी दिन से दोस्ती थी। उसका विदेश में आना-जाना रहता है। अफसर ने उन्हें भी पौलेंड भेजने का झांसा दिया। उन्होंने बताया कि उसका जानकार अनीश लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। इस पर उन्होंने अफसर को 1 लाख 50 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद अनीश ने उन्हें अलग-अलग किस्तों में 3 लाख 44 हजार रुपये लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें फर्जी टिकट और वीजा देकर पौलेंड भेजने के बजाय दुबई भेज दिया। दुबई में रहने के दौरान उन्हें आर्थिक संकट झेलना पड़ा और वह मजबूरी में भारत लौट आए। नवीन का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।