फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   a youth arrest in crpf exam fraud case

सीआरपीएफ की परीक्षा पास कराने के लिए सात लाख में सौदा करने वाला आरोपी काबू

Tue, 19 Nov 2019 05:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
a youth arrest in crpf exam fraud case
राई (सोनीपत)। सीआरपीएफ में सिपाही की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पास कराने को सात लाख रुपये देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव सरगथल का रहने वाला सोनू है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उसने अपने गांव के युवक को ही पेपर पास कराने को नकदी थी। पुलिस अब उसके गांव के युवक का पता लगा रही है।
विज्ञापन

विदित रहे कि 27 अगस्त को भर्ती बोर्ड के चेयरमैन और सीआरपीएफ चंडीगढ़ के द्वितीय कमांडेंट संजय कुमार के बयान पर राई थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि ग्रुप केंद्र खेवड़ा में सीआरपीएफ सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में कई अभ्यर्थियों ने दूसरे से परीक्षा दिलवाई थी। बाद में वे फिजिकल देने खुद आ गए थे। फिजिकल के अंतिम दिन डीआईजी (भर्ती), नई दिल्ली की तरफ से पत्र मिलने के बाद जिन अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी मिलान नहीं कर रही थी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में चरखी दादरी के गांव पंडवान के रहने वाले अनिल कुमार, गांव रानीला के रहने वाले योगेश कुमार, पानीपत के गांव जलमाना के रहने वाले सच्चेंद्र और भिवानी के गांव खरक खुर्द के सुरेश पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बाद में गांव गंगाना के प्रदीप, गांव भावड़ के मोनू और आजाद को काबू किया था। अब एएसआई रवींद्र दहिया की टीम ने एक अन्य आरोपी सरगथल के सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पेपर पास कराने के लिए गांव के ही सुभाष से सात लाख रुपये में सौदा तय किया था। वहीं मोनू ने अपने गांव के सोनू और आजाद ने अपने गांव के शीला को रुपये दिए थे।
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ की जा रही है
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में भर्ती परीक्षा पास कराने के लिए धोखाधड़ी करने के मामले में एक अन्य आरोपी को काबू किया गया है। उसने गांव के ही युवक से सात लाख रुपये में सौदा तय करने की बात कही है। अभ्यर्थियों से पैसे लेने वालों को तफ्तीश में शामिल कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र दहिया, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed