फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man who was having fun with his friends at home was shot dead

Sonipat News: घर में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 23 Apr 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 23 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A young man who was having fun with his friends at home was shot dead
फोटो :10: सोनीपत के गांव रोहणा में युवक की हत्या के बाद घर के बाहर बैठे परिजन व ग्रामीण। संवाद
खरखौदा । गांव रोहणा में घर में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही पांच युवकों पर लगा है। गोली लगने के बाद युवक को रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसने देर रात दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रोहतक में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को नामजद किया है।
विज्ञापन


गांव रोहणा निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा योगेंद्र (39) सोमवार शाम को घर पर अपने दो-तीन दोस्तों के साथ बैठा था। सभी हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी दौरान गांव का रहने वाला सुनील उर्फ पंखा वहां पहुंचा और योगेंद्र के साथ गाली-गलौज करने लगा। योगेंद्र ने कहा कि वह अपने घर में हंसी मजाक कर रहा है। योगेंद्र ने सुनील को शांत रहने और घर जाने के लिए कहा। इस पर देख लेने की बात कहते हुए सुनील वहा से चला गया। कुछ देर बाद सुनील अपने चार अन्य साथियों के साथ उनके घर आया। गांव के ही अनिल के पास बंदूक थी। उसके साथ संदीप उर्फ थोथा, डीलू, सुनील और एक अन्य युवक था। सभी ने मिलकर योगेंद्र पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने बताया कि इसी दौरान अनिल ने योगेंद्र के सीने में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसने भागने की कोशिश की तो अन्य आरोपियों ने उनके बेटे को पकड़ लिया। गोली लगने से योगेंद्र गंभीर रूप घायल हो गया। उसके बाद हमलावर भाग गए। उन्होंने अपने बेटे को रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना के बाद खरखौदा थाना पुलिस रात में गांव रोहणा पहुंची और फॉरेंसिक लैब एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। पुलिस ने देर रात रोहतक पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर पांच आरोपियों अनिल, संदीप उर्फ थोथा, डीलू, सुनील और एक अन्य युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परिजनों ने की जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
परिजनों का कहना है कि वह हमलावरों को अच्छे से पहचानते हैं। उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस से सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने मामले में टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अविवाहित था युवक, परिजनों का रोकर बुरा हाल
योगेंद्र अभी तक अविवाहित था। वह परिवार के पालन-पोषण में मदद करते थे। योगेंद्र की हत्या से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। युवक की हत्या से गांव में मातम पसरा हुआ है।

-गांव रोहणा में युवक को गोली मारने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही एफएसएल को बुलाकर सबूत जुटाए। रोहतक पहुंचने पर युवक की मौत होने की जानकारी मिली। हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर प्रेम सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा।

फोटो :10: सोनीपत के गांव रोहणा में युवक की हत्या के बाद घर के बाहर बैठे परिजन व ग्रामीण। संवाद

फोटो :10: सोनीपत के गांव रोहणा में युवक की हत्या के बाद घर के बाहर बैठे परिजन व ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed