फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man sitting on the track with his head on his knees lost his life

Sonipat News: घुटनों पर सिर रख पटरी पर बैठे युवक की गई जान

Thu, 10 Apr 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 10 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
A young man sitting on the track with his head on his knees lost his life
सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर सोनीपत और सांदल कलां स्टेशन के बीच मंगलवार देर रात एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। लोको पायलट ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


जीआरपी के जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि जम्मू से अजमेर की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 12414 पूजा एक्सप्रेस के लोको पायलट ने देर रात स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि ट्रेन रात करीब 2:35 बजे सांदल कलां व सोनीपत स्टेशन के बीच पहुंची तो एक युवक घुटनों पर सिर रखकर पटरी पर बैठा था। उनके हाॅर्न बजाने के बाद भी वह नहीं उठा। ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि करीब 35 वर्षीय युवक का चेहरा ट्रेन से कुचल जाने से उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। उसके शरीर पर काले रंग का पठानी कुर्ता व पायजामा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा कर पहचान का प्रयास शुरू कर दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed