{"_id":"697a653d1920a5191d016f3e","slug":"a-young-man-and-his-in-laws-were-attacked-over-a-plot-dispute-sonipat-news-c-197-1-snp1008-148836-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्लॉट के विवाद में युवक और उसके ससुराल पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्लॉट के विवाद में युवक और उसके ससुराल पर हमला
Thu, 29 Jan 2026 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। सोहटी गांव में प्लॉट के विवाद में युवक और उनके ससुराल वालों के साथ मारपीट मेें घायल नीरज का आरोप है कि कई दिन पहले शिकायत दिए जाने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। दूसरी ओर पुलिस इस मामले में गोलमोल सा जवाब दे रही है।
मामला 23 जनवरी का है। नीरज ने बताया कि किसी ने उनके प्लॉट की नींव खोद दी। उनकी पत्नी ने ससुर ऋषि कपूर को सूचना दी तो वह अपने बड़े भाई के साथ वहां पर पहुंचे। अगले दिन जब वो प्लॉट के पास पहुंचे तो दो गाड़ियों में भरकर आए युवकों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।
इस हमले में नीरज, ससुर ऋषि कपूर और ससुर के बड़े भाई मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जाति सूचक शब्द कहने के साथ जान से मार देने की धमकी देते हुए हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
तीनों घायलों को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। वहीं, नीरज ने मामले की लिखित शिकायत सैदपुर चौकी पुलिस को दी। नीरज का आरोप है कि अब तक उनके मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। हमले के बाद से डर के कारण वह अपनी मां, पत्नी, छोटे भाई-बहन के साथ घर छोड़कर सुसराल में रहने को मजबूर हैं।
सैदपुर चौकी भारी अशोक का कहना है कि आज मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, नीरज को बुधवार को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आया।