फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   a woman suside in home

महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या के मामले में पति व सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
a woman suside in home
सोनीपत। शहर के कलावती विहार में महिला की फंदा लगाने से मौत हो गई। महिला के भाई ने उसके पति व सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव आहुलाना के रहने वाले शेरा ने बताया कि उसकी बहन नीलम (25) की शादी कलावती विहार के मंजीत के साथ हुई थी। उसकी बहन को शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा था। जिससे तंग आकर उसकी बहन ने फंदा लगा लिया। बाद में उसकी बहन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गय, जहां से खानपुर रेफर कर दिया गया। खानपुर में उसकी बहन की मौत हो गई। शेरा ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने शेरा के बयान पर पति मंजीत व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर सोनीपत पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed