{"_id":"5e20c4fa8ebc3e4b20339e65","slug":"a-woman-arrested-gender-determination-case-sonipat-news-rtk5376584118","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण लिंग जांच के नाम पर पैसे ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार, सत्यकिरण में अल्ट्रासाउंड कराकर बताती थी लड़का व लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण लिंग जांच के नाम पर पैसे ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार, सत्यकिरण में अल्ट्रासाउंड कराकर बताती थी लड़का व लड़की
विज्ञापन
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच कराने का झांसा देकर रुपये ऐंठने का भंडाफोड़ किया है। शहर के एटलस रोड स्थित सत्यकिरण हेल्थ केयर में अल्ट्रासाउंड कराकर यह खेल किया जा रहा था। टीम ने आरोपी महिला को दबोच लिया और उससे डिकॉय महिला से वसूले गए 24 हजार रुपये बरामद कर लिए। इसके बाद टीम ने सत्यकिरण हॉस्पिटल में छापा मारा और वहां पर अल्ट्रासाउंड का रिकॉर्ड खंगाला। गीता भवन चौकी पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा को सूचना मिली कि मशद मोहल्ला निवासी शहनाज महिलाओं की भ्रूण लिंग जांच कराती है। ऐसे में सिविल सर्जन ने टीम का गठन किया, जिसमें डॉ. आदर्श शर्मा, डॉ. अवनिता कौशिक, डॉ. संदीप लठवाल, डॉ. सुभाष गहलावत, विनोद जांगड़ा शामिल हुए। इसके बाद डिकॉय महिला की शहनाज से मुलाकात कराई गई। भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ और महिला ने उसे पैसे दे दिए। इसके बाद शहनाज ने डिकॉय महिला को एटलस रोड पर सत्यकिरण हेल्थ केयर में भ्रूण लिंग जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कराने की बात कहकर भेज दिया। वहां से अल्ट्रासाउंड कराने के बाद डिकॉय महिला को शहनाज ने अपने घर मशद मोहल्ला में बुलाया और वहां पर उसे गर्भ में लड़की होने की बात बताई। इसके कुछ देर बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ पहुंचकर महिला शहनाज को पकड़ लिया, उसके पास से 24 हजार रुपये बरामद हुए। वहीं सत्यकिरण हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा और वहां पर अल्ट्रासाउंड का रिकॉर्ड खंगाला। अस्पताल में टीम को रिकॉर्ड ठीक मिला।
मशद मोहल्ला की रहने वाली शहनाज ने भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर 25 हजार रुपये पैसे ऐंठ लिए थे। डिकॉय महिला को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सत्यकिरण हेल्थ केयर में भेजा था। वहां पर रिकॉर्ड ठीक मिला। आरोपी महिला से 24 हजार रुपये बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। - डॉ. आदर्श शर्मा, नोडल ऑफिसर पीएनडीटी