फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A two-storey school building will be constructed in Purkhas at a cost of Rs 4.67 crore

Sonipat News: पुरखास में 4.67 करोड़ रुपये से बनेगा विद्यालय का दो मंजिला भवन

Thu, 03 Apr 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 03 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A two-storey school building will be constructed in Purkhas at a cost of Rs 4.67 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव पुरखास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का इंतजार खत्म हो गया। विधायक देवेंद्र कादियान व जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बुधवार को हवन कर व नारियल फोड़कर विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भवन के निर्माण पर करीब 4.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य को एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विद्यालय के दो मंजिला भवन में 14 कमरे, रैंप, शौचालय, पुस्तकालय व विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण करवाया जाएगा। निर्माण कार्य को एक सप्ताह में शुरू किया जाएगा। विधायक ने कहा कि पुरखास के राजकीय विद्यालय में कई वर्ष से कमरों की कमी के कारण शिक्षकों व विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। नया भवन बनने के बाद यह समस्या दूर हो जाएंगी। निजी स्कूलों की तर्ज पर विद्यालय के भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि वर्ष 2017 में विद्यालय के पुराने भवन को कंडम घोषित किया गया था। ऐसे में कमरों की कमी के कारण पेड़ के नीचे कक्षाएं लगानी पड़ रही थी। अब विद्यालय का भवन निजी स्कूलों से अधिक सुविधाओं से युक्त होगा। कम छात्र संख्या के बावजूद विधायक के प्रयास से विद्यार्थियों को नया भवन मिल सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि भवन बनने तक विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होनी चाहिए। हवन में प्राचार्य सुरजीत खोखर के नेतृत्व में सभी ने आहुति डाली। मंच संचालन पूनम ने किया। सरपंच बहादुर पहलवान, मोनिका, जिला पार्षद सतीश गुलिया, राजेश पहलवान, एसडीओ सुमेर मलिक, जेई राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed