फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A two and a half year old child got dengue, fever was coming for a week

सवा दो साल के बच्चे को हुआ डेंगू, एक सप्ताह से आ रहा था बुखार

Fri, 09 Sep 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
A two and a half year old child got dengue, fever was coming for a week
नागरिक अस्पताल के प्रशिक्षण केंद्र में आशा को ऑर्डिनेटर की बैठक लेतीं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अ? - फोटो : Sonipat
डेंगू का प्रकोप बढने लगे हैं। वीरवार को गांव बढ़खालसा में सवा दो साल के बच्चा डेंगू पॉजिटिव मिला है। बच्चे को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन पहले तो निजी अस्पतालों में उसका इलाज कराते रहे, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं आया। वीरवार को परिजन बीमार बच्चे को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे तो वहां लैब में रक्त के नमूने की जांच कराई तो रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली। इस तरह अब तक जिले में डेंगू के आठ मरीज मिल चुके है। चिकित्सकों ने बच्चे के इलाज के लिए कोताही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनविता कौशिक ने बताया कि डेंगू के कारण बच्चों में चिड़चिड़ापन, सुस्ती, मसूड़ों या नाक से खून आना, त्वचा पर चकत्ते पड़ना और एक दिन में तीन से अधिक बार उल्टी हो सकती है। डेंगू में बच्चों को थोड़ी-थोड़ी देर बाद तेज बुखार आ सकता है। बड़े बच्चों की आंखों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द और तेज सिर दर्द की शिकायत हो सकती है। ऐसे में परिजनों को बच्चों में इस तरह के लक्षण दिखाई दे तो वह चिकित्सक को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्र में लोगों को डेंगू महामारी से बचाव को लेकर स्वास्थ्य निरीक्षकों व आशा को ऑर्डिनेटर की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र में लोगों को डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करें। साथ ही मलेरिया जांच के लिए बीमार लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएं। साथ ही डेंगू की जांच कराने के लिए मरीजों को नागरिक अस्पताल भेजने की बात कहे। वहीं निजी लैब पर डेंगू व चिकनगुनिया जांच के लिए लगी रेट लिस्ट को चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed