फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A Tractor passed over a 10 years old child in street, died

गली में जा रहे 10 वर्षीय बच्चे ऊपर से गुजरा ट्रैक्टर, मौत

Mon, 17 Feb 2020 08:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
A Tractor passed over a 10 years old child in street, died
गोहाना (सोनीपत)। गांव मुंडलाना में गली से जा रहे बच्चे को ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। ट्रैक्टर को गांव का ही एक व्यक्ति चला रहा था। मृतक बच्चे के पिता ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाया है। सोमवार को सदर थाना पुलिस ने बच्चे के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवार कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव मुंडलाना निवासी आजाद गांव में बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। उसका बेटा सन्नी (10) गांव में ही एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। सन्नी रविवार शाम को गली से अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव का रोहित ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाता हुआ आया और सन्नी को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर का पहिया सन्नी के ऊपर से गुजर गया। परिजन सन्नी को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने आजाद की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed