फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A speeding and drunk driver took a woman's life, leaving three children seriously injured.

Sonipat News: तेज रफ्तार और नशे में धुत चालक ने छीनी महिला की जिंदगी, तीन मासूम गंभीर

Mon, 08 Dec 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
A speeding and drunk driver took a woman's life, leaving three children seriously injured.
फोटो :28: सोनीपत के गांव जाखौली टोल प्लाजा के पास दुर्घटनाग्रस्त ईको वैन। स्रोत पुलिस
सोनीपत। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पेरिफेरल-वे पर गांव जाखौली टोल प्लाजा के पास नशे में धुत्त ईको वैन चालक की लापरवाही ने महिला की जान ले ली और उनके तीन मासूम बच्चे भी घायल हो गए। हादसे में ईको सवार अन्य लोगों को भी चोट आई है। पुलिस ने महिला के दादा के बयान पर ईको चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव कोली निवासी श्याम सिंह ने कुंडली थाना प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी पोती नन्ही देवी (24) व उसके तीन बच्चों के साथ बदायूं से पानीपत के लिए चले थे। वह ईको वैन में सवार हुए थे। उन्हें पानीपत में अपने बेटे गौतम सिंह के पास जाना था। गाड़ी में उनके समेत करीब 10 सवारियां थीं।
विज्ञापन

बुलंदशहर के पास एक ढाबे पर रुकने के दौरान गाड़ी चालक और उसके साथ मौजूद युवक ने शराब पी ली। चालक वहां से गाड़ी लेकर चला तो वह तेज रफ्तार में झटके मारते हुए गाड़ी चलाने लगा। उसने केजीपी पर आने के बाद गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। सवारियों ने उसे सही तरीके से चलाने को कहा, लेकिन उसने एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना नदी पुल पार कर कुंडली क्षेत्र में चालक ने अचानक कट लगाया, जिससे ईको वैन का पिछला हिस्सा साथ में चल रहे ट्राले से टकरा गया। हादसे के बाद ईको वैन सड़क पर पलट गई। हादसे में उनकी पोती नन्ही देवी की मौत हो गई और नन्ही का करीब पांच साल का बेटा कार्तिक, तीन साल का बेटा रोहित व 10 माह का बेटा प्रेम घायल हो गए। अन्य सवारियों को भी हल्की चोट लगी।
हाईवे पर मौजूद सरकारी एम्बुलेंस ने सभी को नागरिक अस्पताल, सोनीपत पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद कार्तिक व प्रेम को रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।




नशे में धुत्त चालक ने छीनी हमारी खुशियां

श्याम सिंह ने पुलिस को कहा है कि चालक ने नशे की हालत में लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर यह हादसा किया। बार-बार समझाने के बावजूद उसने निरंतर खतरनाक तरीके से वाहन चलाया, जिसके कारण उनके परिवार की खुशियां उजड़ गईं। छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। इतना ही नहीं दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने मामले में ठोस कार्रवाई कर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed