फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A soulful description of Shri Krishna's childhood pastimes

Sonipat News: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन

Sat, 19 Sep 2026 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A soulful description of Shri Krishna's childhood pastimes
फोटो नंबर-19सरकारी स्कूल में बगैर संसाधनों के खेलते बच्चे। संवाद
महेंद्रगढ़। श्री रामलीला परिषद में श्री गीता विज्ञान प्रचार समिति की ओर से चल रही 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन तपोभूमि हरिद्वार से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पूतना वध, माखन चोरी, मटकी फोड़, ऊखल बंधन, कालिया मर्दन व गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण वर्णन किया गया तथा मास्टर अमरसिंह सोनी के निर्देशन में श्रीकृष्ण बाल लीलाओं की मनमोहक झांकियां भी पेश की गई। कार्यक्रम में यजमान अनुराग गौड़ सपरिवार थे। जबकि प्रसाद की व्यवस्था हरियाणा कला परिषद के चेयरमैन महेश जोशी व विक्रांत सोनी की ओर से करवाई गई। जिला रजिस्ट्रार के साथ-साथ रामलीला परिषद के प्रशासक कमांडर सोमवीर सिंह यादव, परिषद के सभी कलाकार, अग्रवाल वैश्य सम्मेलन की महिला अध्यक्ष सुषमा गुप्ता, मोदाश्रम मंदिर प्रधान सुधीर दीवान ने भी व्यासपीठ से गुरुजी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed