फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   a reward of rs 100000 declared on the arrest of the vicious crook kala jathedi

बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित

Tue, 03 Mar 2020 07:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
a reward of rs 100000 declared on the arrest of the vicious crook kala jathedi
a reward of rs 100000 declared on the arrest of the vicious crook kala jathedi
सोनीपत। मोस्टवांटेड संदीप उर्फ काला जठेड़ी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। हत्या, हत्या प्रयास, लूट व डकैती के 26 मामलों में नामजद रहे संदीप उर्फ काला जठेड़ी को उसके साथी 1 फरवरी को धौज थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले गए थे। एसपी सोनीपत के पत्र के बाद आईजी रोहतक रेंज ने आरोपी की गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित किया है। आरोपी सोनीपत के साथ ही पानीपत, जींद, रोहतक, करनाल, दिल्ली व अन्य स्थानों पर दर्ज मामलों में नामजद रहा है।
विज्ञापन

बदमाश काला जठेड़ी 12वीं कक्षा तक पढ़ा है और पहले केबल ऑपरेटर का काम करता था। उस पर जून 2009 में सांपला में लूट के दौरान हत्या का आरोप लगा था। इसके बाद वह लगातार अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा। 2015 व 2016 में दो हत्या व हत्या के प्रयास के दो मामलों में उसे सजा हो चुकी है। वह उम्रकैद की सजा काट रहा था। आरोप है कि वह जेल में रहकर ही गैंग चला रहा था। बाद में 1 फरवरी को फरीदाबाद कोर्ट में पेशी के बाद जाते समय गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बदमाशों ने पुलिस वैन पर हमला कर संदीप को छुड़ा लिया था। हमले में गुरुग्राम पुलिस का एएसआई जितेंद्र व सिपाही कृष्ण गोपाल घायल हो गए थे। क्राइम ब्रांच टीम ने हमले के तुरंत बाद भनकपुर के पास एनकाउंटर में तीन बदमाशों को पकड़ लिया था। हालांकि संदीप उर्फ काला जठेड़ी भाग निकला था।
विज्ञापन

संदीप जठेड़ी की गिरफ्तारी के लिए एसपी सोनीपत जश्नदीप सिंह रंधावा के पत्र पर आईजी रोहतक रेंज संदीप खिरवार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी जेल के अंदर से ही पंजाब के शातिर बदमाश लारेंस बिश्नोई व राजू बसौदी से संपर्क कर अपने गुर्गों की मदद से कई संगीन वारदात को अंजाम दे चुका है। अब उसकी फरारी के बाद उसके जघन्य अपराधों को अंजाम देने की संभावना है। उसकी शीघ्र गिरफ्तारी जरूरी है। जिसके चलते अब उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत पुलिस ने ही किया था गिरफ्तार
बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को सोनीपत की सीआईए व एसआईटी ने फरवरी, 2017 में गिरफ्तार किया था। आरोपी उस समय 25000 रुपये का इनामी था। तब उस पर जींद पुलिस का इनाम था। आरोपी इससे पहले हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी मांगने के 26 मामलों में नामजद रहा है। उसे हत्या व हत्या के प्रयास के मामलों में उम्रकैद की सजा हो चुकी है।

----
शातिर संदीप जठेड़ी को उसके साथी पुलिस टीम पर हमला कर फरीदाबाद से छुड़ा ले गए थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित कराया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed