फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A reward of five thousand rupees has been arrested for attacking and looting bike and mobile

Sonipat News: हमला कर बाइक व मोबाइल लूटने में पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 11:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Dec 2024 11:16 AM IST
विज्ञापन
A reward of five thousand rupees has been arrested for attacking and looting bike and mobile
सोनीपत। क्राइम यूनिट सेक्टर-3 ने युवक पर हमला कर बाइक व मोबाइल लूटने के मामले में पांच हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के तरनतारण जिले के गांव बरवाला निवासी जर्मन है। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


गांव जाखौली निवासी सोहन ने कुंडली थाना में 9 फरवरी 2021 को शिकायत दी थी कि वह वर्धमान कंपनी कुंडली में नौकरी करते हैं। वह रात 8.30 बजे ड्यूटी खत्म करके अपनी बाइक लेकर टीडीआई रोड से अटेरना की तरफ जा रहे थे। अचानक एक बाइक पर सवार तीन युवक आए थे। उनमें से दो युवकों के पास डंडे व तीसरे के पास तलवार थी। युवकों ने उनकी बाइक को रुकवाने के बाद उन पर तलवार व डंडे से हमला करके उनसे बाइक व मोबाइल लूट लिया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था और इस मामले में आरोपी गुराशीष व नच्छैतर सिंह उर्फ बीक्का को गिरफ्तार कर लिया था। अब क्राइम यूनिट सेक्टर-3 ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जर्मन को गिरफ्तार किया है। उस पर पुलिस आयुक्त ने 31 मई को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed