{"_id":"674cc10ad513e93b67081af7","slug":"a-rack-of-2600-metric-tonnes-of-urea-fertilizer-has-been-placed-at-the-railway-station-demand-may-increase-this-month-sonipat-news-c-197-1-snp1008-128622-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर लगी 2600 मीट्रिक टन यूरिया खाद की रैक, इस माह बढ़ सकती है डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर लगी 2600 मीट्रिक टन यूरिया खाद की रैक, इस माह बढ़ सकती है डिमांड
Mon, 02 Dec 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो 34- सोनीपत स्टेशन परिसर में लगी यूरिया खाद की रैक। संवाद
सोनीपत। किसानों के लिए राहत की खबर है। सोनीपत स्टेशन परिसर पर 2600 मीट्रिक टन (एमटी) यूरिया खाद की रैक लगी है। कृषि अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बरेली से रविवार को सोनीपत में कुल 2600 एमटी यूरिया खाद पहुंची है। इसमें से जल्द 900 एमटी दिल्ली तो 100 एमटी यूरिया खाद पानीपत भेजी जाएगी। शेष 1600 एमटी यूरिया खाद जिले के खाद विक्रेताओं तक पहुंचा जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि दिसंबर माह में यूरिया खाद की डिमांड बढ़ सकती है। जिला में 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं की औसतन बिजाई होती है। इसके अतिरिक्त पांच से सात हजार हैक्टेयर भूमि में किसान सरसों की बिजाई करते हैं। सोनीपत रबी सीजन के दौरान करीब 62 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद की जरूरत पड़ती है। नवंबर के अंत में गेहूं का रकबा बढ़कर करीब 3.30 लाख एकड़ तक पहुंच गया है। विभाग को उम्मीद है कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। विभाग ने करीब 3.60 लाख एकड़ भूमि पर गेहूं की बिजाई का लक्ष्य रखा है। किसानों को यूरिया खाद की किल्लत न झेलनी पड़े, इसके लिए विभाग लगातार यूरिया खाद की डिमांड मुख्यालय भेज रहा है। रविवार को सोनीपत स्टेशन पर 2600 एमटी यूरिया खाद की रैक लगी है। जिला में जितनी खाद पहुंचेगी, उसकी 40 फीसदी पैक्स पर भेजी जाएगी, ताकि किसानों को अपने घर के आसपास ही खाद उपलब्ध हो सके।
जिला में फिलहाल करीब 28 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद का भंडारण है। रविवार को सोनीपत स्टेशन पर 2600 यूरिया खाद की रैक लगी। इसमें से 1600 एमटी यूरिया जिला के किसानों को मुहैया करवाई जाएगी। किसानों को दिसंबर में खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। किसान आवश्यकता के अनुसार ही खाद की खरीद करें।
विज्ञापन
- डॉ. पवन शर्मा, उप निदेशक, कृषि विभाग, सोनीपत