{"_id":"695193e26332c5ed49043615","slug":"a-pledge-to-make-the-city-world-class-along-with-a-separate-grant-of-5-crore-rupees-sonipat-news-c-197-1-snp1001-147410-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शहर को विश्वस्तरीय बनाने का संकल्प, अलग से 5 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शहर को विश्वस्तरीय बनाने का संकल्प, अलग से 5 करोड़ की सौगात
Mon, 29 Dec 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो 26: सोनीपत के खरखौदा अनाज मंडी में हुई विकास रैली में उपस्थित महिला शक्ति। स्रोत: सूचना
खरखौदा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को खरखौदा में आयोजित विकास रैली में क्षेत्र के विकास को लेकर कई घोषणाएं कर माहौल में उत्साह भर दिया। उन्होंने कहा कि जो हरियाणवी प्रदेश के विकास में भागीदार बनना चाहता है, सरकार उसके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने खरखौदा को आधुनिक सुविधाओं से लैस, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर वाला शहर बनाने का संकल्प दोहराया।
मुख्यमंत्री ने खरखौदा शहर के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। शहर में अत्याधुनिक कूड़ा निपटान प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही थाना चौक और दिल्ली चौक के सुंदरीकरण की भी घोषणा की। मुख्य पार्क के विकास के लिए 8 करोड़ रुपये और स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 3.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खरखौदा में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। शहर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए 26.46 करोड़ रुपये की लागत की परियोजना पर कार्य जारी है, जिसे दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। भूमि उपलब्ध होने पर रेस्ट हाउस और मल्टी-स्टोरी पार्किंग भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई गति
मुख्यमंत्री ने गांव सोहटी और थाना कलां में दो उपस्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास किया, जिन पर 1.10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की 45 किलोमीटर लंबाई की 9 सड़कों पर 28.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 35 किलोमीटर लंबी 6 सड़कों की मरम्मत, 175 किलोमीटर लंबी 42 सड़कों और मार्केटिंग बोर्ड की 31 किलोमीटर सड़कों को डीएलपी के तहत दुरुस्त किया जाएगा। 465 लाख रुपये की लागत से 20 किलोमीटर लंबी 7 सड़कों की रिपेयरिंग तथा 25 किलोमीटर कच्चे रास्तों को पक्का करने की भी घोषणा की गई। वहीं सीएम ने 11 वर्षों में हुए विकास कार्याें को गिनवाया।
माता सावित्री बाई फुले को किया नमन
विकास रैली के समापन के बाद हेलीपैड की तरफ जाने के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रास्ते में माता सावित्री बाई फुले के स्मारक स्थल पर रुककर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और नमन किया। मौके पर सावित्री बाई फुले सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सैनी गढ़ी मोहल्ले को वैध करने तथा पुस्तकालय के लिए स्वीकृत राशि जारी करने की मांग दोहराई। मुख्यमंत्री ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।