{"_id":"69039e473d33f92fff07d31a","slug":"a-park-will-be-built-in-rewali-at-a-cost-of-two-crore-rupees-the-foundation-stone-was-laid-sonipat-news-c-197-1-snp1003-144543-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेवली में दो करोड़ से बनेगा पार्क, आधारशिला रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेवली में दो करोड़ से बनेगा पार्क, आधारशिला रखी
Thu, 30 Oct 2025 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो 34: सोनीपत के गांव रेवली में नारियल तोड़कर पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक क
सोनीपत। मेयर राजीव जैन और विधायक कृष्णा गहलावत ने गांव रेवली में लगभग दो करोड़ रुपये बनने वाले पार्क का वीरवार को शिलान्यास किया। विधायक कृष्णा गहलावत और मेयर राजीव जैन ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा कि यह पार्क रेवली गांव के लोगों के लिए एक सौगात है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में स्वच्छ वातावरण और हरियाली का विशेष महत्व है। यह पार्क न केवल ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी सिद्ध होगा बल्कि बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए भी मनोरंजन और व्यायाम का उत्कृष्ट स्थल बनेगा।
उन्होंने बताया कि पार्क में स्केटिंग रिंग, बास्केटबॉल कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र (चिल्ड्रन पार्क), बैठने के लिए बेंच और आकर्षक लैंडस्केपिंग की जाएगी। पार्क में पौधों और फूलों की विभिन्न प्रजातियां लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि नगर निगम ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के समान विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि रेवली गांव का यह पार्क क्षेत्र के लिए एक आदर्श परियोजना होगी। इससे न केवल गांव की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि लोगों में फिटनेस और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी आएगी।
1 अप्रैल को हुई वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में पार्क के निर्माण के लिए प्रस्ताव पास किया गया था। इस दौरान कार्यकारी अभियंता अजय निराला, एसडीओ सोमवीर, प्रवीन सैनी, नीरज डागर, जेपी रेवली, रहतू नंबरदार, कृष्ण गुलाब डागर, नरेश डागर, रविंद्र डागर, सतीश रेवली भी मौजूद रहे।