फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A massive yagna will be held in Sector-14 from 23rd for seven days.

Sonipat News: सेक्टर-14 में 23 से चलेगा सात दिन तक बृहद यज्ञ

Thu, 19 Feb 2026 08:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Feb 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
A massive yagna will be held in Sector-14 from 23rd for seven days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। वैदिक यज्ञ समिति की ओर से सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में 23 फरवरी से 1 मार्च तक 47वां बृहद यज्ञ (अथर्ववेद) उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
युधिष्ठिर गुगलानी, रामगोपाल भुटानी, अशोक आर्य व संदीप ग्रोवर ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मेरठ से यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य वेदपाल मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति डलवाएंगे। राजस्थान के अजमेर से वैदिक प्रवक्ता आचार्य अंकित प्रभाकर प्रवचनों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे जबकि फरीदाबाद से भजनोपदेशक आचार्य प्रदीप अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।
रोहतक के रुड़की स्थित विश्ववारा कन्या गुरुकुल से वेदपाठी छात्राएं शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि 23 से 28 फरवरी तक रोजाना सुबह 6 से 7:30 बजे तक यज्ञ किया जाएगा। इसके बाद वेदोपदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

शाम 2:30 से 4 बजे तक यज्ञ, इसके बाद आचार्य प्रवचनों से सभी का मार्गदर्शन करेंगे। 1 मार्च को सुबह 10 बजे यज्ञ में पूर्णाहुति के पश्चात भजन, वेदोपदेश का आयोजन कर भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed