फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attack on Tiger Shroff Four arrested including two women accused of supplying weapons Radha and Babita apprehe

टाइगर श्रॉफ पर हमला: हथियार पहुंचाने की आरोपी दो महिला समेत चार पकड़े, दिल्ली लौटते ही शिकंजे में राधा-बबीता

Wed, 21 Oct 2026 01:53 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 01:53 AM IST
सार

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए हमले के लिए हथियारों की खेप पहुंचाने के आरोप में जिले के बहालगढ़ क्षेत्र में रह रहीं दो महिलाओं राधा और बबीता को दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने पकड़ा है।

विज्ञापन
Attack on Tiger Shroff Four arrested including two women accused of supplying weapons Radha and Babita apprehe
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए हमले के लिए हथियारों की खेप पहुंचाने के आरोप में जिले के बहालगढ़ क्षेत्र में रह रहीं दो महिलाओं राधा और बबीता को दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार दोनों महिलाओं पर ट्रेन से हथियार लेकर मुंबई जाने और वहां गैंग के एक हैंडलर को हथियार सौंपने का आरोप है। पूछताछ के बाद गांव रोहणा के कुणाल और सुमित को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राधा और बबीता लॉरेंस गैंग के लिए कुरियर का काम कर रही थीं। टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले दोनों ट्रेन से हथियार लेकर मुंबई पहुंची थीं। वहां गैंग के एक हैंडलर को हथियार सौंपने के बाद लौट रही थीं। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने उन्हें दिल्ली से पकड़ लिया।
विज्ञापन


दोनों महिलाएं बहालगढ़ में किराए पर अकेली रह रही थीं। उनके बारे में और जानकारी नहीं मिल सकी है। बताते हैं कि पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने गांव रोहणा के कुणाल का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने कुणाल को पकड़ा है। उस पर पहले भी आठ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। कुणाल पानीपत के अनिल पंडित का करीबी बताया जा रहा है। उसी ने दोनों महिलाओं को हथियार लेकर मुंबई भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कुणाल के गांव के ही दोस्त सुमित को भी पकड़ा गया है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क में आरोपियों की भूमिका, हथियारों के स्रोत और गैंग से उनके संबंधों की जांच कर रही है। बताया गया है कि कुणाल दसवीं कक्षा तक पढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed