फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A man posing as a relative studying abroad duped a farmer of Rs 6 lakh.

Sonipat News: विदेश में पढ़ाई कर रहा रिश्तेदार बनकर किसान से छह लाख ठगे

Wed, 15 Apr 2026 05:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 15 Apr 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
A man posing as a relative studying abroad duped a farmer of Rs 6 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। गांव खुबडू निवासी किसान बलराज को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने विदेश में पढ़ रहे उनका रिश्तेदार जतिन बनकर छह लाख रुपये ठग लिए। व्हाट्सएप कॉल के जरिए खुद को जतिन बताकर पहले भरोसा जीता। उसके बाद उनके खाते में 15 लाख रुपये डालने का झांसा देकर फर्जी रसीद भेजकर गुमराह किया।

बलराज ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 3 अप्रैल को उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनका रिश्तेदार जतिन कुमार बताया जो विदेश में पढ़ाई कर रहा है। साइबर ठग ने पैसों की जरूरत बताते हुए मदद मांगी।
विज्ञापन

उनको भरोसा दिलाया कि भारत लौटने पर वह पैसे वापस कर देगा। इतना ही नहीं इसके कुछ देर बाद ठग ने फिर झांसा दिया कि वह उनके खाते में 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर रहा है। इसमें से छह लाख काट लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वास दिलाने के लिए साइबर ठग ने व्हाट्सएप पर 15 लाख रुपये भेजने की फर्जी रसीद भी भेजी। साथ ही कहा कि यह रुपये जल्द ही उनके खाते में आ जाएंगे। साइबर ठग के झांसे में आकर बलराज ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन से दो बार में 6 लाख रुपये उसके खाते में डाल दिए।

बाद में जब उनके खाते में 15 लाख रुपये नहीं आए तो उन्होंने कॉल करने वाले से संपर्क किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।



साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी

किसी भी अनजान कॉल या व्हाट्सएप मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें, भले ही वह खुद को रिश्तेदार बताए।

पैसे मांगने वाले व्यक्ति की पहचान पहले किसी अन्य माध्यम से जरूर सत्यापित करें।

फर्जी स्क्रीन शॉट या रसीद देखकर कभी पैसे ट्रांसफर न करें।

किसी भी प्रकार का लालच या जल्दबाजी में लिया गया फैसला ठगी का कारण बन सकता है।

ठगी का शक होते ही तुरंत 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed