फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A letter was thrown at the farmer's house and a ransom of Rs 50 lakh was demanded

Sonipat News: किसान के घर में पत्र फेंककर मांगी 50 लाख रुपये रंगदारी

Sat, 19 Apr 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 19 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A letter was thrown at the farmer's house and a ransom of Rs 50 lakh was demanded
गोहाना । गांव छिछड़ाना के किसान के घर पत्र फेंककर 50 लाख रंगदारी मांगी गई है। किसान के घर में युवक ने आधी रात को पर्ची फेंकी और चिल्लाकर धमकी दी कि अगर 24 घंटे में रंगदारी नहीं दी तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। इसके बाद कॉल कर भी धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव छिछड़ाना निवासी रविंद्र ने पुलिस को बताया कि वह किसान है। वीरवार रात करीब 12 बजे एक युवक उनके घर के मुख्य गेट पर आया और चिल्लाकर खुद को संदीप बताते हुए धमकी देने लगा। उस समय उनके दादा रूपराम गेट के पास सो रहे थे।
विज्ञापन

युवक ने घर के अंदर एक पर्ची फेंकी और कहा कि इसे पढ़ लेना। जब परिजनों ने उन्हें पर्ची लाकर दी तो उसमें लिखा था कि 24 घंटे में 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लेना। समय पूरा होने पर मैसेज आएगा। शुक्रवार सुबह जब रविंद्र तूड़े के काम में व्यस्त थे, तो उनके मोबाइल पर बार-बार एक अनजान नंबर से कॉल आ रही थी। सुबह करीब पौने नौ बजे रविंद्र ने कॉल रिसीव की तो सामने से बोलने वाले ने कहा कि रविंद्र, पर्ची मिल गई? तेरे पास सिर्फ 24 घंटे हैं। अगर पैसे नहीं दिए तो जान से मार दूंगा। मैंने दो नंबर के बहुत काम कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed