फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A friend was injured after being hit by a car for not being invited to the Holi party

Sonipat News: होली की पार्टी में नहीं बुलाने पर साथी को कार से टक्कर मारकर किया घायल

Mon, 17 Mar 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A friend was injured after being hit by a car for not being invited to the Holi party
खरखौदा। होली की पार्टी में अपने दोस्त को नहीं बुलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। गुस्साए दोस्त ने मौके पर पहुंचकर कहासुनी करते हुए पहले पिटाई की उसके बाद अपनी कार से उसे टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के भाई सागर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुंडल निवासी सागर ने बताया कि होली वाले दिन उनके भाई नीरज अपने साथियों के साथ पार्टी कर रहा था। नीरज ने उन्हें बताया कि वह अपने साथी अरविंद व पवन के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान उनके पास उसका साथी दीपक कार लेकर पहुंचा और उसे पार्टी में नहीं बुलाने के लिए कहासुनी करने लगा। दीपक झगड़ा कर वापस जाने लगा, लेकिन अचानक उसने अपनी कार से उनके भाई को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वह भाई को जान से मारने धमकी देकर भाग गए। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा और अपने भाई को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां से उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। उन्होंने अपने भाई को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उनके भाई के पैर, कूल्हे व हाथ में गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed