फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A fire broke out at the factory, and seven fire engines brought it under control in two hours.

Sonipat News: फैक्टरी में लगी आग, दो घंटे में सात दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Sat, 27 Dec 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out at the factory, and seven fire engines brought it under control in two hours.
फोटो 41: सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र ​स्थित फैक्टरी में आग लगने के बाद उठता धुएं का गुबार
सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इससे फैक्टरी के अंदर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग बढ़ती देखकर कर्मचारी फैक्टरी से बाहर आए और उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की सात गाड़ियां पहुंची और दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित मॉडर्न लैमिनेटर प्रा. लि. नामक फैक्टरी से पॉलिथीन के रेपर बनाने का काम किया जाता है। शुक्रवार शाम अचानक फैक्टरी के अंदर से धुआं उठने लगा। वहां पर काम कर रहे कर्मचारियों को हड़कंप मच गया। तभी कर्मचारी फैक्टरी से बाहर आ गए और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद सोनीपत, कुंडली, एजुकेशन सिटी राई, राई औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-23स्थित दमकल केंद्रों से गाड़ियां कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग पर नियंत्रण पाने के बाद कर्मचारियों को राहत मिल सकी। फैक्टरी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed