फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A father and son attacked the acting head of the crime unit, snatched his mobile phone and documents and fled.

Sonipat News: क्राइम यूनिट के कार्यकारी प्रभारी पर बाप-बेटे ने किया हमला, मोबाइल व कागजात छीनकर भागे

Fri, 03 Oct 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 03 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A father and son attacked the acting head of the crime unit, snatched his mobile phone and documents and fled.
सोनीपत। जिले में कानून के रखवालों पर ही हमला होने से हड़कंप मच गया है। क्राइम यूनिट सेक्टर-27 के कार्यकारी इंचार्ज और उनकी टीम पर सेक्टर-14 में बाप-बेटे ने जानलेवा हमला कर दिया। टीम यहां सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो पोस्ट करने के मामले में जांच करने गई थी। हमले की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सोनीपत क्राइम यूनिट सेक्टर-27 के कार्यकारी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि वह हवलदार सुमित के साथ सेक्टर-14 स्थित एक घर पर आए थे। वहां पर बाप-बेटे ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उनका कहना था कि टीम को सोशल मीडिया पर एक युवक की हथियार के साथ तस्वीर की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस टीम ने अंकित नाम के युवक को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। अंकित ने बताया था कि हथियार तुषार नाम के युवक का है। जिस पर टीम अंकित को लेकर तुषार के घर पर पहुंची थी। नरेश ने बताया कि जब टीम तुषार के पिता नरेंद्र से पूछताछ कर रही थी तभी तुषार वहां आया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंकित ने सोशल मीडिया पर अपलोड हथियार को तुषार का होने की जानकारी दी। उन्होंने उससे हथियार व लाइसेंस दिखाने को कहा था। आरोप है कि वह हथियार व लाइसेंस लेकर आए तो वह मिलान नहीं हो रहे थे। इस पर तुषार ने नरेश कुमार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश कुमार का आरोप है कि झड़प के दौरान उनका सरकारी व निजी मोबाइल और जरूरी दस्तावेज छीन लिए गए। उन्होंने बाहर भागकर जान बचाई। जब वह अपनी जान बचाकर भाग रहे थे तब पिस्तौल का बटन दबने की आवाज भी सुनाई दी। गनीमत रही कि हथियार में मैगजीन नहीं थी वरना गंभीर हादसा हो सकता था।


पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- नरेंद्र कादियान, डीसीपी क्राइम सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed