{"_id":"6aef7bb92ab66c5e8a0345d7","slug":"a-devotional-atmosphere-created-through-the-recitation-of-the-sundarkand-and-sankirtan-devotional-singing-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163601-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: श्रीराम के अयोध्या लौटने की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, सुंदरकांड पाठ व संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: श्रीराम के अयोध्या लौटने की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, सुंदरकांड पाठ व संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के चार मरला में सुंदरकांड पाठ सुनते श्रद्धालु। स्रोत: संस्था
सोनीपत। श्री राम परिवार की ओर से शुक्रवार को चार मरला स्थित श्री बालाजी सेवा समिति परिसर में श्री सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन एवं रामकथा का आयोजन किया गया। ओमप्रकाश अरोड़ा ने रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूरा होने के बाद अयोध्या लौटने और दीपावली पर्व के महत्व का प्रसंग सुनाया।
उन्होंने कहा कि जब तक प्रभु श्रीराम अयोध्या से दूर रहे, तब तक पूरी नगरी में उदासी और अंधकार का वातावरण था। भगवान श्रीराम के पुनः अयोध्या आगमन पर नगरी में उल्लास, शांति और आनंद छा गया। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने लाखों दीप जलाकर अमावस्या की काली रात को प्रकाश से जगमग कर दिया। इसी परंपरा के चलते दीपावली को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व संदेश देता है कि सत्य, धर्म और सदाचार की ज्योति हमेशा अंधकार पर विजय प्राप्त करती है।
कथावाचक ने बताया कि वनवास की अवधि पूरी होने से पहले भगवान श्रीराम ने हनुमान को दूत बनाकर अयोध्या भेजा था। हनुमान ने ब्राह्मण का वेश धारण कर भरत को प्रभु श्रीराम के सकुशल लौटने का समाचार दिया। यह सुनकर भरत का विरह और दुख दूर हो गया व उन्होंने प्रेमपूर्वक हनुमान को गले लगा लिया। लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान श्रीराम माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और विभीषण सहित पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे। वहां भरत, शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ सहित समस्त अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत किया। श्रीराम और भरत का मिलन देखकर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन
इस अवसर पर पवन सहगल, श्याम रहेजा, राकेश बहल, ललित बत्रा, अशोक भुटानी, महेश पांडेय, नंदकिशोर, मुकेश आनंद, दिनेश, रामनिवास, विजय, अश्विनी व मनोज थरेजा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।