{"_id":"676cb4294837f9240000acbd","slug":"a-country-that-recognizes-the-power-of-women-will-achieve-all-round-development-kavita-jain-sonipat-news-c-197-1-snp1008-129833-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की शक्ति पहचानने वाला देश करेगा चौतरफा विकास : कविता जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की शक्ति पहचानने वाला देश करेगा चौतरफा विकास : कविता जैन
Thu, 26 Dec 2024 11:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के गांव हरसाना में भारतीय योग संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हरियाणवी पर
- फोटो : संवाद
सोनीपत। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि जो देश महिलाओं की शक्ति को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाएगा, वह देश चौतरफा विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। हरियाणा की महिलाएं आज हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं, चाहे खेल हो, व्यापार, शिक्षा या विज्ञान का क्षेत्र हो। आधुनिक खेती को भी बढ़ावा देने में महिलाओं का योगदान कम नहीं है।
कविता जैन गांव हरसाना में भारतीय योग संस्थान की ओर से महिला शक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की ताकत को बढ़ाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बीमा सखी, उज्ज्वला योजना जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं। लोकसभा व विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पास करवाकर व स्थानीय निकाय चुनाव में 33 फीसदी भागीदारी करके महिलाओं की सामाजिक शक्ति को बढ़ाने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में युवतियों के साथ ग्रामीण महिलाओं ने हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में अधिवक्ता अशोक शर्मा, रामपाल गोयल, राजबीर दहिया, अशोक शर्मा, जगबीर लोचब, संतोष पराशर, ईशवंती, जगबीर अत्री, निर्मला व मंजू रोहिल्ला मौजूद रहे।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura
विज्ञापन