फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A 100-altar grand yagna (fire ritual) was performed for de-addiction and public awareness.

Sonipat News: नशा-मुक्ति एवं जनजागरूकता के लिए किया 100 कुंडीय महायज्ञ

Mon, 08 Dec 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
A 100-altar grand yagna (fire ritual) was performed for de-addiction and public awareness.
फोटो 02- सोनीपत के सेक्टर-14 ​स्थित महार्षि दयानंद स्मारक पार्क में 100 कुंडीय महायज्ञ के दौरान
सोनीपत। आर्य युवा समाज की ओर से नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता को लेकर सेक्टर-14 स्थित महार्षि दयानंद स्मारक पार्क में 100 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज के वैदिक विद्वान संदीप ने अपने प्रवचनों व विद्यार्थियों ने भजन प्रस्तुत करके आध्यात्मिक माहौल को समृद्ध किया। प्रतिभागियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नैतिक मूल्यों व जनकल्याण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

डीएवी मल्टीपरपज विद्यालय के प्राचार्य वीके मित्तल ने बताया कि नशे के बढ़ते खतरे को देखते हुए आर्य युवा समाज देशभर में युवाओं को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान का नेतृत्व करेगा। डीएवी की सामाजिक प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए डीएवी सीएमसी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी की ओर से प्रारंभ किए गए नो नशा नेशन अभियान की शुरुआत उत्तरी राज्यों से होगी, जिसका धीरे-धीरे देशभर में विस्तार होगा।
विज्ञापन

अभियान के माध्यम से नशा-मुक्ति का संदेश प्रत्येक समुदाय तक पहुंचाया जाएगा ताकि युवा वर्ग को नशे से दूर रहकर स्वस्थ व जिम्मेदार जीवन की प्रेरणा मिल सके। कार्यक्रम में वेदप्रकाश, रविंद्र, रामगोपाल, सुदर्शन आर्य सहित जिला आर्य समाज की सभी इकाइयों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed