फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पुलिस लाइन में डीएसपी समेत छह क्वार्टरों के कूलर में मिला डेंगू लारवा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नोटिस

पुलिस लाइन में डीएसपी समेत छह क्वार्टरों के कूलर में मिला डेंगू लारवा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नोटिस

Tue, 19 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में डीएसपी समेत छह क्वार्टरों के कूलर में मिला डेंगू लारवा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नोटिस
पुलिस लाइन में डीएसपी समेत छह क्वार्टरों के कूलर में मिला डेंगू लारवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पुलिस लाइन में हर जगह डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं। यह स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया है। पुलिस लाइन में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वार्टरों में कूलरों, सीवर, छतों पर पानी की टंकियों को चेक किया गया। इस दौरान डीएसपी समेत छह पुलिस कर्मियों के क्वार्टरों में रखे कूलरों में डेंगू का लारवा मिला। तीन जगहों पर सीवरों में भी लारवा मिला है। जिनको स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं डीएसपी यहां कूलर में भी लारवा मिलने पर नोटिस लेने से मना किर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उप सिविल सर्जन डा. दिनेश छिल्लर के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस लाइन में जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस लाइन की छतों पर रखी 56 टंकियों की जांच की गई। इसके बाद पुलिस कर्मियों के क्वार्टरों में रखे 16 कूलरों को चेक किया, जहां टीम को छह कूलरों में लारवा मिला। इस पर विभाग की ओर से पुलिस कर्मियों को नोटिस भी दिए गए और 15 दिन के अंदर दोबारा से कूलरों को चेक करने की बात कही। वहीं क्वार्टरों के बाहर तीन सीवरों में भी डेंगू लारवा मिला। इसके बाद टीम के सदस्य डीएसपी मुख्यालय मुकेश जाखड़ के आवास पर पहुंचे तो वहां रखे कूलर में भी डेंगू लारवा मिला। डीएसपी के आवास पर किसी ने स्वास्थ्य विभाग का नोटिस नहीं लिया।
---
डीसी ऑफिस की टंकिया खुली मिली
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डीसी ऑफिस की छत पर जाकर पानी की टंकियों को चेक किया। वहां पर कई टंकियां खुली मिलीं। इस पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने कहा कि कार्यालयों व क्वार्टरों में खुद ही बीमारियां फैलाई जा रही हैं। जिनको कंट्रोल करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। टीम में उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश छिल्लर, हेल्थ इंस्पेक्टर आनंद कुमार, बलबीर सिंह, मनीष, सुनील कुमार, एमपीएचडब्ल्यू वीरेंद्र, मनजीत, प्रवीन, जोगेंद्र, नीरज, राजकुमार व आशुतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
पुलिस लाइन में फॉगिंग करवा दी जाएगी। इसके साथ ही डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए पुलिस कर्मियों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही समय पर समय पानी की टंकियां व कूलरों को साफ करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र कुमार गुप्ता, एसपी
--
पुलिस लाइन में छह कूलरों में लारवा मिला है। विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किए गए हैं। डीएसपी मुख्यालय के आवास पर कूलर में लारवा मिला, लेकिन वहां पर नोटिस लेने से इंकार कर दिया। इसको लेकर सिविल सर्जन को भी अवगत करा दिया है।
डा. दिनेश छिल्लर, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed