फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   1.12 करोड़ के घोटाले में पांच बीडीपीओ पर कार्रवाई की तैयारी में सरकार

1.12 करोड़ के घोटाले में पांच बीडीपीओ पर कार्रवाई की तैयारी में सरकार

Wed, 26 Jul 2017 01:14 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
1.12 करोड़ के घोटाले में पांच बीडीपीओ पर कार्रवाई की तैयारी में सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
वाटर कूलर व डस्टबिन खरीद के 1.12 करोड़ के घोटाले में पांच बीडीपीओ पर लंबे समय बाद कार्रवाई की तैयारी कर दी गई है। वाटर कूलर व डस्टबिन खरीद में घोटाले का मामला खुद भाजपा के पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा ने उठाया था। उसके बाद ही उपायुक्त मकरंद पांडुरंग ने जांच करके शासन को रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें घोटाला होने की बात कही गई थी। वह रिपोर्ट काफी समय से दबी हुई थी, लेकिन अब उस मामले में गड़बड़ी करने वाले बीडीपीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर दी गई है।
यह था पूरा मामला
हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में बताया था कि 14वें वित्त आयोग के फंड से गांवों के लिए वाटर कूलर, डस्टबिन, आरओ सिस्टम और स्टेबलाइजर खरीदने के आदेश दिए गए थे। जिसके लिए सोनीपत जिले को छह करोड़ रुपये मिले थे। बीडीपीओ ने वित्त आयोग की ओर से जारी पंचायतों के खातों में जमा करोड़ों रुपये निकालकर भारी संख्या में डस्टबिन व वाटर कूलर खरीदे थे। बाजार में उस समय प्रति डस्टबिन की कीमत 900 रुपये थी, जबकि खरीद कीमत 3500 रुपये दिखाई गई थी। वहीं, बाजार में प्रति वाटर कूलर की कीमत 35 हजार रुपये है, जबकि अधिकारियों द्वारा इसकी कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये दर्शाई गई थी। डीसी मकरंद पांडुरंग ने इसकी जांच करने पिछले साल शासन को भेज दी थी जिसमें घोटाले की बात कहते हुए पांच ब्लॉक के तत्कालीन बीडीपीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाने व विभागीय कार्रवाई किए जाने की अनुशंसा की गई।
विज्ञापन

इन पर साबित हुए आरोप
-गन्नौर की मौजूदा बीडीपीओ पूनम चंदा ने गन्नौर ब्लॉक में 31 ग्राम पंचायतों के लिए 84 आरओ सिस्टम, वाटर कूलर व स्टेबलाइजर के सेट और 218 डस्टबिन खरीदे थे। ये सामान 99 लाख 78 हजार 255 रुपये में खरीदा गया बताया गया है। इस कीमत में टैक्स भी शामिल है, जबकि जांच में पाया गया इस सामान की बाजार में कीमत 59 लाख 72 हजार 736 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-खरखौदा ब्लॉक के तत्कालीन बीडीपीओ सुमित बख्शी ने ब्लाक की 19 ग्राम पंचायतों के लिए एक वाटर कूलर सैट व 833 डस्टबिन खरीदे थे। इनकी खरीद कीमत 62 लाख 98 हजार 277 रुपए बताई गई थी, जबकि बाजार में इनकी कीमत मात्र 34 लाख 24 हजार 549 रुपए मिली है।
-गोहाना के तत्कालीन बीडीपीओ इकबाल राठी ने गोहाना ब्लाक की 31 पंचायतों के लिए 39 वाटर कूलर सैट व 1871 डस्टबिनों की खरीद की। इनकी कीमत एक करोड़, आठ लाख 45 हजार 340 रुपये बताई गई थी, जबकि इनका बाजार भाव जांच में 72 लाख 14 हजार 27 रुपये मिला है।
-सोनीपत ब्लॉक के तत्कालीन बीडीपीओ राजेश कुमार ने 23 ग्राम पंचायतों के लिए 706 डस्टबिन खरीद थे। इनकी बाजार में कीमत 55 लाख 77 हजार 237 रुपये पाई गई है, जबकि इनकी खरीद उस समय 66 लाख 64 हजार रुपये में बताई गई थी।
-राई के तत्कालीन बीडीपीओ राम सिंह ने एक पंचायत के लिए 70 डस्टबिन खरीदे और इनकी कीमत पांच लाख 74 हजार 700 रुपये बताई गई थी। इनकी वास्तविक कीमत पांच लाख 45 हजार रुपये मिली है।

सरकार से आदेश हुए है, लेकिन अभी नहीं मिले
डीडीपीओ एनएस धनखड़ ने बताया कि यह मामला मेरे यहां आने से पहले से चल रहा है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों ने शासन को भेजी थी जिसमें दोबारा से फिर रिपोर्ट मांगी गई थी और उसे फिर यहां से भेज दिया गया था। इस मामले में सरकार की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के आदेश होने की बात सामने आई है, लेकिन वह आदेश अभी तक यहां नहीं पहुंचे है। डीडीपीओ बताते है कि सरकार से जिस तरह के आदेश उनके पास आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

1.12 करोड़ के घोटाले में पांच बीडीपीओ पर कार्रवाई की तैयारी में सरकार
-वाटर कूलर व डस्टबिन खरीद में डीसी की जांच में मिला था बड़ा घोटाला
-डीसी ने शासन को भेजी थी जांच रिपोर्ट, अब एफआईआर कराने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed