फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   9 found dengue infected, two patients admitted to hospital

Sonipat News: 9 डेंगू संक्रमित मिले, दो मरीज अस्पताल में भर्ती

Sun, 10 Nov 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
9 found dengue infected, two patients admitted to hospital
सोनीपत। डेंगू अब डराने लगा है। डेंगू पीड़ित लगातार मिल रहे हैं। शनिवार को डेंगू लैब से मिली रिपोर्ट में नौ लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से दो संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं। जिले में अब डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 349 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू नियंत्रण के लिए बेहतर प्रयास करने का दावा किया जा रहा है। जिन रिहायशी इलाकों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल व निजी अस्पतालों में लगातार बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सितंबर में 62, अक्तूबर में 174 और 1 से 9 नवंबर के बीच 90 डेंगू संक्रमित मिले हैं। डेंगू लैब में रोजाना 120 से 140 रक्त के नमूनों की जांच की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी की ओर से लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों से बुखार के लक्षणों की जानकारी ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू की जांच के लिए किट उपलब्ध है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर मिले डेंगू संक्रमित
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने बताया कि शनिवार को डेंगू लैब से मिली रिपोर्ट में सोनीपत शहर में पांच संक्रमित मिले हैं। इनमें बाबा कॉलोनी, सेक्टर-12, 15, शिव कॉलोनी, जनता कॉलोनी में संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा फाजिलपर, कुंडली, भूर्री व लहराड़ा में एक-एक डेंगू संक्रमित मिला है। दो संक्रमित जिला नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सहरावत ने लोगों से आह्वान किया कि वह घर के आसपास सफाई रखें। जहां पानी भरकर रखते हैं, वहां सप्ताह में एक बार सफाई जरूर करें। किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत आए तो जिला अस्पताल में आकर अपना टेस्ट करवाएं। अधिकारियों ने बताया कि जहां डेंगू के मरीज आ रहे हैं, वहां गलियों और हर घर में फॉगिंग व स्प्रे करवाया जा रहा है। डेंगू संक्रमित मिलने के 24 घंटे के अंदर फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed