फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   89 schools running without recognition, orders to close them

Sonipat News: बिना मान्यता चल रहे 89 स्कूल, बंद कराने के आदेश

Wed, 13 Mar 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 13 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
89 schools running without recognition, orders to close them
सोनीपत। शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिया है। इसके लिए कमेटी का गठन कर सर्वे करवाया गया था जिसमें जिले के विभिन्न खंडों में 89 स्कूल ऐसे मिले हैं जो मान्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को सौंप दी है। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को बंद करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में बिना मान्यता के स्कूल चला रहे संचालक अभिभावकों को गुमराह कर बच्चों का अपने स्कूल में दाखिला करने की जद्दोजहद में जुटे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने बच्चों का भविष्य बचाने के लिए नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। जिसके तहत नया सत्र शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग ने स्कूलों का सर्वे कराया था, जिसमें करीब 89 निजी स्कूल बिना मान्यता के मिले हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एमआईएस पोर्टल पर नहीं मिला पंजीकरण
बिना मान्यता संबंधी स्कूलों का सर्वे करने में जुटी कमेटी के सामने कुछ स्कूल ऐसे भी आए हैं, जिन्होंने अभी तक एमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण तक नहीं करवाया है। जबकि नियमानुसार प्रत्येक स्कूल का एमआईएस कोड होना अनिवार्य है। स्कूलों को एमआईएस पोर्टल पर प्रत्येक बच्चे की जानकारी अपडेट करनी होती है। कुछ स्कूलों को जिस कक्षा तक मान्यता मिली है, उससे अधिक कक्षाएं भी लगाते मिले हैं। ऐसे में इस बार ऐसे स्कूलों पर भी नजर रखी जाएगी, जो नियमों का पालन नहीं कर रहे। राई 33, सोनीपत 29, गोहाना 13, गन्नौर 06, खरखौदा 05, मुंडलाना 02, कथूरा 1 समेत कुल 89 स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की जांच करने के लिए कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने सर्वे के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें विभिन्न खंडों में 89 स्कूल बिना मान्यता के चलते मिले हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इन स्कूलों की सूची भेज बंद कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में बिना मान्यता के स्कूल चलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed