फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   84 gymnasiums are dying, yoga teachers are forced to conduct yoga in Chaupal

Sonipat News: दम तोड़ रहीं 84 व्यायामशालाएं, चौपाल में योग कराने को मजबूर हैं योग शिक्षक

Sun, 22 Sep 2024 05:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
84 gymnasiums are dying, yoga teachers are forced to conduct yoga in Chaupal
फोटो 11. सोनीपत के गांव रोहट स्थित व्यायामशाला में शेड पर उखड़ी पड़ी टीन। संवाद
सोनीपत। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को स्वस्थ रखने के लिए योग को बढ़ावा देने के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन इस दिशा में ठोस पहल नहीं हो पाती। जिले की 316 ग्राम पंचायतों में से 84 गांवों में व्यायामशालाओं का निर्माण कराने के बाद उनकी कोई सुध नहीं ली गई। ज्यादातर व्यायामशालाओं का देखरेख के अभाव में नक्शा ही बदल गया है। कहीं फर्श टूटे पड़े हैं तो कहीं व्यायामशाला परिसर में झाड़ियां उगी हुई हैं। गांवों की चौपालों में आयुष विभाग के योग सहायक लोगों को योग कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की तरफ से व्यायामशाला में शेड, चहारदीवारी, कमरे और शौचालय का निर्माण किया गया था। उसके बाद इन व्यायामशालाओं को आयुष विभाग को सौंप दिया था। अधिकतर व्यायामशालाएं उपेक्षा का शिकार हो रही हैं। देखरेख के अभाव में व्यायामशाला परिसर में घास व झाड़ियां उगी हुई हैं। फर्श टूटे हुए हैं, शौचालय की हालत खराब हैं और पीने के पानी व बिजली की सुविधा नहीं है। अधिकतर व्यायामशाला में योग शेड के नीचे फर्श टूटा हुआ है। कई पर शेड के लिए टिन तक नहीं है। साथ ही वहां पर ओपन जिम की सुविधा तक नहीं है।
विज्ञापन

गांव ताजपुर निवासी रामलाल वर्मा, रविंद्र कुमार, भूपेंद्र, देवेंद्र, कर्मबीर ने व्यायामशाला में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देखरेख के अभाव में व्यायामशाला में झाड़ियां उगी हुई हैं। यह व्यायामशाला गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बनी हुई है। आयुष विभाग के अधीन व्यायामशालाओं को व्यापक स्तर पर सुधार की जरूरत है। व्यायामशाला के अंदर शेड के ऊपर टिन तक नहीं है। योगशाला का फर्श बारिश के वजह से धंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रोहट निवासी सुनील, नीरज, मनोज ने बताया कि व्यायामशाला का निर्माण गांव से आधा किलोमीटर दूर किया गया है। वहां पेयजल व बिजली सुविधा का अभाव है। व्यायामशाला में शेड पर लगी टिन टूटी पड़ी है। देखरेख के अभाव में झाड़ियां उगी हुई हैं। प्रशासन को चाहिए कि इसको शुरुआत की तरह सुंदर योगशाला बनाए जाए, ताकि इसका फायदा हो। वहीं, अगवानपुर, उदेशीपुर समेत कई गांवों की व्यायामशाला में भी फर्श टूटा हुआ है। पीने का पानी, बिजली, शेड भी नहीं है। ऐसे में योग शिक्षक कहां पर बैठकर योग करवाएं।


कहां कितनी व्यायामशालाएं
ब्लॉक व्यायामशालाएं
सोनीपत 26
गन्नौर 16
गोहाना 12
राई 08
खरखौदा 07
मुंडलाना 07
मुरथल 04
कथूरा 04
कुल 84



--
व्यायामशालाओं में देखरेख की जिम्मेदार पंचायती राज विभाग की है। व्यायामशालाओं में सुविधाओं के लिए विभाग को हर माह पत्र लिखा जा रहा है। व्यायामशालाओं में सुविधा के अभाव में योग सहायक गांवों की चौपाल में योग कक्षाएं लगा रहे हैं।
-डॉ. बलविंद्र सिंह, जिला आयुर्वेद अधिकारी, आयुष विभाग


व्यायामशालाओं की मरम्मत के लिए सरकार से बजट मांगा गया है। मुख्यालय से बजट मिलने के बाद मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-कुलबीर फोगाट, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed