फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हिसार को छोड़ सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा का विरोध करेंगे: यशपाल मलिक

हिसार को छोड़ सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा का विरोध करेंगे: यशपाल मलिक

Wed, 01 May 2019 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
हिसार को छोड़ सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा का विरोध करेंगे: यशपाल मलिक
सोनीपत। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। क्योंकि हिसार की सीट को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करने की योजना बनाई गई है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने इस योजना के तहत ही हरियाणा में घूमना शुरू कर दिया है और अपनी प्रदेश व जिले की समिति को भाजपा का विरोध करने के लिए लगा दिया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक दुर्घटना में घायल होने के बाद सोनीपत के हॉस्पिटल में उपचार कराने लाए गए थे। जहां बातचीत में उन्होंने चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ने जाटों के साथ धोखा किया है। इसलिए ही लोकसभा चुनाव में हिसार को छोड़कर सभी सीटों पर विरोध किया जाएगा। इसके लिए कमेटियों का गठन भी कर दिया गया है और लोगों के बीच में जाकर भाजपा का विरोध करने के बारे में बताया जा रहा है। हिसार सीट को लेकर उन्होंने कहा कि वहां से केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं। बीरेंद्र सिंह ने भाजपा में रहते हुए भी जाटों की आवाज को उठाया और हमेशा उनके साथ खड़े रहे। इस कारण वहां विरोध नहीं किया जा रहा है। कहा कि इसपर भी अभी फैसला नहीं लिया गया है कि किस पार्टी का चुनाव में समर्थन किया जाएगा। इसपर जल्द ही फैसला करके पदाधिकारियों को बता दिया जाएगा और वह उस पार्टी का चुनाव में पूरा साथ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed