फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   राष्ट्रपति ने कंवल सिंह को दिया पद्मश्री, सोनीपत पहुंचने पर जोरदार स्वागत

राष्ट्रपति ने कंवल सिंह को दिया पद्मश्री, सोनीपत पहुंचने पर जोरदार स्वागत

Sun, 17 Mar 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने कंवल सिंह को दिया पद्मश्री, सोनीपत पहुंचने पर जोरदार स्वागत
राष्ट्रपति ने कंवल सिंह को दिया पद्मश्री, सोनीपत पहुंचने पर जोरदार स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली (सोनीपत)। अटेरना गांव के रहने वाले कंवल सिंह चौहान को शनिवार को दिल्ली में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्मश्री प्रदान किया। कंवल सिंह ने खेती को उद्योग से जोड़कर कई गुना मुनाफा लेने के साथ ही सैकड़ों लोगों को रोजगार देकर अपनी अलग पहचान बनाई है। पद्मश्री लेकर लौटे कंवल सिंह चौहान का बीसवां मील पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें जुलूस के रूप में नाचते हुए क्षेत्र के लोग गांव तक लेकर पहुंचे।

पद्मश्री कवंलसिंह चौहान ने कहा कि यह सम्मान उन्हें क्षेत्र की जनता के सहयोग से मिला है। वह सदैव क्षेत्र के लोगों के ऋणी रहेंगे। इस दौरान सेवली, जाखौली, पतला, खूर्मपुर, मनौली, पबसरा और अटेरना में उनका जोरदार स्वागत किया गया। कंवल सिंह ने पिता के देहांत के बाद 15 साल की उम्र में खेती करनी शुरू कर दी थी। उनको पहले काफी परेशानी हुई और खेती की अधिक जानकारी नहीं होने के कारण वह कर्ज में डूबते चले गए थे। लेकिन कभी हार नहीं मानी और वह खेती को बढ़ावा देने का प्रयास करते रहे। कंवल सिंह चौहान ने वर्ष 1998 में परंपरागत खेती को छोड़कर सबसे पहले मशरूम और बेबी कॉर्न की खेती शुरू की थी। दोनों फसलों से अच्छी आमदनी होने लगी और वह अन्य किसानों के लिए प्रेरणा श्रोत बन गए। जिसके बाद अन्य किसानों को अपने साथ जोड़कर उन्हें बेबी कॉर्न, मशरूम, स्वीट कॉर्न, मधुमक्खी पालन के लिए जागरूक करने लगे। जिससे दूसरे किसानों ने उनकी राह पकड़ी और वह भी इन खेती की ओर रुख करने लगे। उनके सहारे ही गांव व आसपास के किसान खेती से कई गुना तक फायदा ले रहे हैं। कंवल सिंह ने वर्ष 2009 में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगा दी। इस यूनिट में बेबी कॉर्न, स्वीट कॉर्न, अनानास, फ्रूट कॉकटेल, बटन मशरूम, मशरूम स्लाइस आदि आठ तरह के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इस यूनिट से करीब डेढ़ टन बेबी कॉर्न व अन्य उत्पाद इंग्लैंड व अमेरिका में निर्यात होता है। इसके साथ ही लगभग 200 लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार भी दिया जा रहा है। उनके स्वागत समारोह के दौरान जिला पार्षद नंद किशोर चौहान, चरण सिंह चौहान, ताहर सिंह चौहान, अजीत तुषीर, राजपाल सेवली, युवा भाजपा नेता पुनीत राई, पवन चौहान मनौली, अरुण चौहान, वेदपाल शास्त्री, दिनेश चौहान, प्रवीन, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed