फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   इनेलो को बड़ा नुकसान, पूर्व प्रत्याशी व इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 100 से ज्यादा ने छोड़ी पार्टी

इनेलो को बड़ा नुकसान, पूर्व प्रत्याशी व इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 100 से ज्यादा ने छोड़ी पार्टी

Sun, 04 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
इनेलो को बड़ा नुकसान, पूर्व प्रत्याशी व इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 100 से ज्यादा ने छोड़ी पार्टी
इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 100 से ज्यादा ने छोड़ी इनेलो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/राई। इनेलो से दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला को निष्कासित किए जाने से पार्टी में घमासान मचा है। राई विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अजीत आंतिल व इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जॉनी लठवाल समेत 100 से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है। वहीं राई से जिला महासचिव सहित कई नेताओं ने इनेलो से नाता तोड़ लिया है।
प्याऊ मनियारी स्थित ओमप्रकाश रसोई के कार्यालय में सामूहिक तौर पर इस्तीफे का ऐलान करते हुए इनेलो नेताओं ने कहा कि ताऊ देवीलाल की नीतियों पर विश्वास जताते हुए तथा अजय सिंह चौटाला व दुष्यंत चौटाला में आस्था रखते हुए उन्होंने इनेलो को अलविदा कहा है। इनमें राई से पूर्व प्रत्याशी अजीत सिंह आंतिल व जिला महासचिव रमेश बड़ौली, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई, अजीत तुषीर का नाम प्रमुख है। बैठक में राई से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान इस्तीफे का फैसला लिया गया। इस क्रम में राजपाल सेवली, अशोक राठधाना, समुंद्र ढाका, सुरेश गुलिया, कुलदीप पहलवान, जोगिंद्र खेवड़ा, रामकुंवार फौजी, सचिन, इकबाल, मनोज, सतबीर, देवेंद्र, कुलदीप व अन्य ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। पूर्व प्रत्याशी अजीत आंतिल का कहना है कि दुष्यंत चौटाला युवाओं की सबसे बड़ी उम्मीद है। इसलिए जहां पर वो रहेंगे, वहीं पर कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर साथ होंगे।
विज्ञापन

इनसो के पदाधिकारियों ने इनेलो की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी
इनेलो से दुष्यंत व दिग्विजय के निष्कासन के बाद जिला अध्यक्ष राकेश चहल ने कहा कि इनसो वहीं रहेगी जहां पर दुष्यंत जाएंगे। सोनीपत जिले से इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जॉनी लठवाल, राष्ट्रीय सचिव गौतम नैन, राष्ट्रीय महासचिव नवीन रूखी, राष्ट्रीय सह सचिव दिनेश जांगडा, जिलाध्यक्ष राकेश चहल, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मलिक, प्रदेश महासचिव अमित चौपड़ा, प्रदेश सचिव शुभम नैन, कृष्ण सरोहा, रविंद्र सांगवान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित मलिक, सोनीपत हलकाध्यक्ष सोहम सरोहा, गन्नौर हलकाध्यक्ष अंकित मलिक, राई हलकाध्यक्ष रिंकू, बरोदा हलकाध्यक्ष विशाल मलिक, गोहाना से हलकाध्यक्ष मोहित मलिक, खरखौदा से हलकाध्यक्ष अमन दहिया ने इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही इनसो की पूरी जिला कार्यकारिणी, कॉलेज व विश्वविद्यालय प्रधानों ने इनेलो से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed