फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   800 NHM workers along with 82 government doctors are on strike, ambulances are stuck

Sonipat News: 82 सरकारी चिकित्सकों संग 800 एनएचएम कर्मी हड़ताल पर, एंबुलेंस के थमे पहिए

Sat, 27 Jul 2024 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
800 NHM workers along with 82 government doctors are on strike, ambulances are stuck
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में हड़ताल के दौरान ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।
सोनीपत। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन जारी रही। इसमें 82 सरकारी चिकित्सक शामिल रहे। वहीं एनएचएम चिकित्सक व कर्मचारी भी नागरिक अस्पताल के कंट्रोल रूम पर ताला लगाकर व पोस्टर चस्पा कर अस्पताल परिसर में हड़ताल पर बैठ गए। इससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई। एंबुलेंस सेवा ठप होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

32 एंबुलेंस के पहिए थमने से मरीजों व गर्भवती महिलाओं को अधिक परेशानी हुई। जिला नागरिक अस्पताल व गोहाना नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर व पोस्टमार्टम सेवाएं भी बंद रहीं। जिला नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ व महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी जारी रही। दिन भर अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे मरीज भटकते रहे। जिले में सेवारत 137 में से 82 सरकारी चिकित्सक और 800 एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कुछ अस्पताल में डिलिवरी व आपातकालीन सेवाएं बंद होने से मरीजों की अधिक परेशानी हुई। एंबुलेंस सेवा ठप होने के कारण गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए निजी वाहनों में अस्पताल तक आना पड़ा।
विज्ञापन


उपचार के दौरान मौत
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर मिले व्यक्ति को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान आपातकालीन कक्ष में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घायल की एमएलसी ऑनलाइन नहीं कट पाई। ऑफलाइन एमएलसी काटी गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया। हड़ताल के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। व्यक्ति की आयु करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। प्रबंधन की तरफ से शव महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनएचएम कर्मियों ने स्थायी नियुक्ति की उठाई मांग
चिकित्सकों के बाद अब एनएचएम कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को एंबुलेंस कंट्रोल रूम बंद रहा। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या कम दिखाई दी। अस्पताल में इलाज कराने के लिए जो मरीज आए थे, वह भी परेशान रहे। चंडीगढ़ में शुक्रवार दोपहर बाद एनएचएम कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ एनएचएम के प्रबंधक की हुई बैठक बेनतीजा रही।
एनएचएम कर्मचारी अमन कुमार, कविता और रविंद्र ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा करें, नहीं तो कर्मचारी सरकार को विधानसभा चुनाव में जवाब देंगे। कर्मचारियों ने एक ही सुर में कहा कि उनकी एक ही मांग है कि उन्हें स्थायी किया जाए। वह लगातार 25 साल से काम करते आ रहे हैं, उन्हें 7वें वेतन आयोग का लाभ भी दिया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने चार दिन में उनकी मांगें नहीं मानी तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।


किस अस्पताल में यह चिकित्सक रहे गैर हाजिर
अस्पताल हाजिर गैर हाजिर
जिला अस्पताल 12 27
गोहाना अस्पताल 3 9
गन्नौर अस्पताल 1 13
खरखौदा अस्पताल 6 10
यूएचसी महावीर कॉलोनी 2 1
पॉलीक्लीनिक सेक्टर-7 1 1
टीबी 0 1
डीआईओ 0 1
सीएचसी मुंडलाना 4 3
सीएचसी जुआं 4 5
सीएचसी बढ़खालसा 8 4
सीएचसी भैंसवाल कलां 3 7



सरकार की ओर से हमारी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को नहीं माना जाता हड़ताल जारी रहेगी। अस्पताल में मरीजों के उपचार के जिम्मेदारी सरकार की है।

- राहुल आंतिल, जिला प्रधान, हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन


एनएचएम कर्मियों ने हड़ताल पर जाने से पहले सरकार को अवगत करा दिया था। लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में एनएचएम के एमडी के साथ हुई बैठक भी बेनतीजा रही।
- कप्तान राणा, जिला प्रधान, एनएचएम कर्मचारी संघ


चिकित्सकों व एनएचएम कर्मियों के हड़ताल पर जाने की सूचना मुख्यालय भेज दी गई है। विभाग के पास उपलब्ध चिकित्सकों व कर्मियों से काम लिया जा रहा है।
- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed