{"_id":"6826499cc758ea0c3803d157","slug":"8-colonies-lost-electricity-due-to-blast-in-underground-cable-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136677-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंडरग्राउंड केबल में ब्लास्ट से 8 कॉलोनियों की बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंडरग्राउंड केबल में ब्लास्ट से 8 कॉलोनियों की बिजली रही गुल
Fri, 16 May 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 16 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत के सर्कल कार्यालय में ब्लास्ट हुई भूमिगत लाइन को ठीक करता बिजली कर्मी। संवाद
सोनीपत। 33 केवी सर्कल ऑफिस बिजली घर के पास भूमिगत लाइन में ब्लास्ट होने के कारण 10 से ज्यादा कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बंद रही। गर्मी अधिक होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर कॉल की तो करीब चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। वीरवार दोपहर करीब तीन बजे बिजली लाइन में ब्लास्ट हो गया। इससे ओल्ड डीसी रोड की कॉलोनी, जीवन नगर, ब्रह्म कॉलोनी, आठ मरला, चार मरला, अशोक नगर कच्चे क्वार्टर में बिजली गुल हो गई।
बिजली आपूर्ति बंद होने और गर्मी की वजह से लोगों को पेरशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी ज्यादा होने की वजह से अधिकतर घरों व दुकानों में इनवर्टर भी ठप हो गए थे। लोग बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों को बिजली बहाल करने की मांग करते रहे, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। खासकर व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों को परेशानी से जूझना पड़ा। बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तो जेनरेटर के सहारे कार्य किया गया। माॅडल टाउन में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
बिजली गुल होने के बाद लोगों ने अधिकारियों को दी सूचना
बिजली गुल होने के बाद लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को कॉल करके सूचना दी। इसके बाद बिजली निगम की टीम फाल्ट ढूंढते हुए 33 केवी सर्कल कार्यालय पहुंची। जहां कर्मचारियों ने लाइन ब्लास्ट हुई मिली। इसके बाद कर्मचारियों ने तकनीकी टीम को बुलाकर भूमिगत लाइन को ठीक कराया। शाम सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
बिजली लाइन में ब्लास्ट होने से कई कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। भूमिगत लाइन के ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे में शुरू करा दी गई। -प्रवीन कुमार, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम