फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   76th annual Nirankari Sant Samagam from 28th October, Sadhguru Mata Sudiksha inaugurated the service

Sonipat News: 76वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 28 अक्तूबर से, सद्गुरु माता सुदीक्षा ने किया सेवा का शुभारंभ

Mon, 18 Sep 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
76th annual Nirankari Sant Samagam from 28th October, Sadhguru Mata Sudiksha inaugurated the service
संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर संत समागम की तैयारियों के लिए सेवा का शुभारंभ करती सद्गुरू माता
गन्नौर। गन्नौर और समालखा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 28 से 30 अक्तूबर को होने वाले 76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियों के लिए सेवा का शुभारंभ सद्गुरु माता सुदीक्षा ने किया। इसमें केंद्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड, कार्यकारिणी समिति के सदस्य, सेवादल अधिकारी व हजारों अनुयायी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सद्गुरु माता सुदीक्षा ने कहा कि सेवा केवल तन से न होकर जब सच्चे मन से की जाती है तभी वह सार्थक कहलाती है। सेवा वही सर्वोत्तम होती है जो नि:स्वार्थ एवं निष्काम भाव से की जाए। सद्गुरु माता सुदीक्षा ने कहा कि निरंकारी मिशन का प्रत्येक श्रद्धालु भक्त यहां पर प्राप्त होने वाली सीख से निरंतर प्रेरणा लें और एक सुंदर समाज के नवनिर्माण में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु भक्त यह भलीभांति जानते हैं कि तन-मन-धन से की जाने वाली नि:स्वार्थ सेवा ही सर्वोत्तम भक्ति का एक सरल माध्यम है, इसलिए वह सेवा के किसी भी अवसर को व्यर्थ नहीं जाने देते और नर सेवा नारायण पूजा के सुंदर भाव को चरितार्थ करते हुए उसे प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन


यह सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध

76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुख सुविधाएं प्रदान करने के लिए शामियानों की एक सुंदर नगरी स्थापित की जाएगी। जिसमें भक्तों के ठहरने, जलपान एवं उनकी मूलभूत सुविधाओं का उचित प्रबंध प्रशासन एवं अधिकारियों के सहयोग से किया जा रहा है। समागम स्थल पर विभिन्न प्रबंधन कार्यालय, प्रकाशन स्टाल, प्रदर्शनी, लंगर, कैंटीन एवं डिस्पेंसरी की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। यातायात प्रबंधन के अंतर्गत इस वर्ष भी रेलवे स्टेशन, बस अड्डे एवं हवाई अड्डे से समागम में पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं को लाने एवं ले जाने की उचित व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही अन्य वाहनों के लिए पार्किंग क्षेत्रों की भी व्यवस्था की जा रही है। यह दिव्य संत समागम अनेकता में एकता का अनुपम दृश्य प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed