Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   75 kmph speed limit removed on Sonipat-Jind rail line; trains will now run at 110 kmph

Sonipat News: सोनीपत-जींद रेल लाइन पर 75 किमी की स्पीड लिमिट खत्म, 110 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Sat, 14 Nov 2026 05:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
75 kmph speed limit removed on Sonipat-Jind rail line; trains will now run at 110 kmph
फोटो: सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन , जिस पर जल्द 110 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेनें दौड़ेंग
- जींद-सोनीपत रेललाइन पर प्रस्तावित हाइड्रोजन ट्रेन भी 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भरगी फर्राटा
विज्ञापन

- उत्तर रेलवे ने रोहतक-पानीपत रेलखंड पर भी अधिकतम गति को बढ़ाने की दी मंजूरी
- सोनीपत से पांडु पिंडारा तक गति बढ़ाने का स्वीकृति पत्र जारी
- रोहतक-पानीपत रेलखंड पर सिग्नल व्यवस्था को भी मिली फिटनेस
फोटो 01: सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन, जिस पर जल्द 110 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेनें दौड़ेंगी। संवाद
प्रदीप कौशिक
सोनीपत। हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए रेलवे ट्रेनों की स्पीड लिमिट बढ़ाने जा रहा है। सोनीपत-जींद और रोहतक-पानीपत रेलखंड पर अब ट्रेनें 75 की बजाय 110 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से दौड़ सकेंगी। रोहतक-पानीपत रेलखंड पर भी 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के लिए सिग्नल सिस्टम का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया है।
सोनीपत-पांडु पिंडारा रेलखंड की गति सीमा बढ़ाने के लिए दिल्ली मंडल ने 20 जुलाई को प्रस्ताव भेजा था। उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य अभियंता अजय शर्मा ने स्वीकृति दी है। सोनीपत और पांडु पिंडारा स्टेशन को छोड़ कर इनके बीच के विद्युतीकृत सिंगल लाइन रेलखंड के लिए दी गई है। इसके तहत ट्रैक, पुल, ओएचई और सिग्नल से संबंधित सुरक्षा प्रमाणपत्रों की शर्तों का पालन करना होगा। स्थायी गति प्रतिबंधों को समय-सारिणी में शामिल करने और संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश भी हैं।
विज्ञापन

------
रेलखंड पर सिग्नल व्यवस्था तैयार
सिंगल लाइन विद्युतीकृत रेलखंड पर गति बढ़ाने के लिए सिग्नल व्यवस्था का प्रमाणपत्र में रोहतक, गोहाना, मुंडलाना, नौल्था व पानीपत स्टेशन यार्ड का विशेष उल्लेख किया गया है। यहां होम सिग्नल से एडवांस स्टार्टर तक के हिस्से में भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग मैनुअल के निर्धारित प्रावधान पूरे होने तक 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ट्रेनों के संचालन से पहले अलग अनुमति जरूरी
इंजन, कोच और अन्य रोलिंग स्टॉक के नियमित संचालन के लिए सक्षम प्राधिकारी की अनुमति जरूरी होगी। किसी तकनीकी कमी की स्थिति में जरूरत के अनुसार गति प्रतिबंध भी लगाया जा सकेगा। ऐसे में सभी आवश्यक सुरक्षा और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों रेल खंडों पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
------

- सोनीपत-जींद रेलखंड की गति सीमा बढ़ाने की स्वीकृति दी गई है। रोहतक-पानीपत रेलखंड पर भी 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के लिए सिग्नल सिस्टम का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया गया है।

- पुष्पेंद्र रमन त्रिपाठी, डीआरएम दिल्ली मंडल।
------


- सोनीपत-जींद और रोहतक-पानीपत रेलखंड पर जल्द 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेनें दौड़नी शुरू हो जाएगी। इसके लिए रेल मुख्यालय की ओर से अपनी स्वीकृति जारी कर दी गई है।

- अजय माइकल, प्रवक्ता दिल्ली मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed