{"_id":"59f38b1b4f1c1b87698b7e57","slug":"71509133083-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में झुलसने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में झुलसने से किशोरी की मौत
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग में झुलसने से किशोरी की मौत
अमर उजला ब्यूरो
गन्नौर।
शहर के पटेल नगर में किशोरी की आग में झुलसने की वजह से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। परिजनों ने प्रेस करते वक्त हादसा होने की बात कही है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटेल नगर में नीशू अपने चाचा के घर में रहती थी। वह शुक्रवार को घर की छत पर बने कमरे में कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। अचानक परिजनों ने कमरे से धुआं उठता हुआ देखा तो वे छत पर पहुंचे, लेकिन कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ी को मौके पर भेजा। दमकल विभाग की गाड़ी के साथ-साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर नीशू की आग में झुलसने की वजह से मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद डीएसपी आर्यन चौधरी व थाना प्रभारी देंवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने एकत्रित किए। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल हॉस्पिटल में भिजवा दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।