{"_id":"59764c5e4f1c1b262c8b47eb","slug":"71500925022-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से गाड़ी सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी व बेटे का दोस्त चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से गाड़ी सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी व बेटे का दोस्त चोटिल
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राई।
जीटी रोड पर मुरथल के पास डंपर की टक्कर से स्कॉर्पियो गाड़ी सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं महिला और बेटे का दोस्त चोटिल हो गए। दंपति बेटे व उसके साथी के साथ कनाडा जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर जा रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़क़र फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पंजाब के जिला लुधियाना के गांव शेखपुरा का रहने वाला सोहनलाल अपनी पत्नी सुरेंद्र कौर व बेटे हरदीप व उसके दोस्त जितेंद्र के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। गाड़ी को को हरदीप चला रहा था। जब वह मुरथल चौक के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी को डंपर से टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी सवार सोहनलाल व हरदीप की मौके पर ही मौत हो गई और सुरेंद्र कौर व जितेंद्र चोटिल हो गए। उन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
बेटी से मिलने कनाडा जा रहा था दंपति
हादसे का शिकार सोहनलाल अपनी पत्नी सुरेंद्र कौर के साथ कनाडा में रह रही बेटी के पास जाने के लिए निकले थे। उनका बेटा हरदीप व हरदीप का साथी जितेंद्र उन्हें दिल्ली छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति
हादसे के बाद डंपर सड़क पर पलट गया जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर व गाड़ी को हाईवे से हटवाया। इसके बाद ही यातायात सामान्य हुआ।
वर्जन
हाईवे पर सड़क हादसे में गाड़ी सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दो अन्य चोटिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही डंपर को कब्जे में ले लिया है। जल्द चालक का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
-देवेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, मुरथल थाना।
डंपर की टक्कर से गाड़ी सवार पिता-पुत्र की मौत, दो घायल
-कनाडा बेटी के पास जाने के लिए बेटे और दोस्त के साथ निकला था दंपति
हाईवे पर मुरथल के पास हुआ हादसा
फोटो : 13 : मुरथल के पास हादसे में पिता-पुत्र की मौत के बारे में जानकारी देता घायल युवक।
फोटो : 19 : मुरथल के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी।