फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   70 wrestlers reached the national camp in Sonipat after the picketing at Jantar Mantar ended

Sports: धरना समाप्त होने के बाद नेशनल कैंप सुचारू, 70 पहलवान पहुंचे

Sat, 21 Jan 2023 08:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 08:50 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में साई सेंटर में चल रहे नेशनल कैंप से कुछ पहलवान दिल्ली जंतर-मंतर पर रवाना हो गए थे। एशियन कुश्ती चैंपियनशिप समेत अन्य प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए कैंप लगाया गया है। 

विज्ञापन
70 wrestlers reached the national camp in Sonipat after the picketing at Jantar Mantar ended
बहालगढ़ स्थित साई सेंटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा धरना समाप्त होने के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), बहालगढ़(सोनीपत, हरियाणा) में चल रहा नेशनल कैंप फिर से शुरू हो गया है। देशभर के ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल के पहलवानों के राष्ट्रीय शिविर में करीब 70 पहलवान अभ्यास को पहुंच गए हैं। इस कैंप में देशभर के 80 पहलवान भाग लेंगे। कैंप में नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेता पहलवानों को शामिल किया गया है। यहां पर तैनात कोच इन्हें 300 दिन तक कुश्ती की बारीकियां सिखाएंगे।

विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय कुश्ती संघ की ओर से राष्ट्रीय कुश्ती के पदक विजेता पहलवानों के लिए साई सोनीपत में 16 जनवरी से राष्ट्रीय अभ्यास शिविर शुरू किया गया था। इसमें ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल के 80 पहलवानों को भाग लेना है। यह कैंप 300 दिन तक चलेगा।
विज्ञापन


कैंप के शुरू होने के बाद कई पहलवान कैंप में पहुंच गए थे। इसी बीच सीनियर पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते कैंप कुछ पहलवान रह गए थे। अब शुक्रवार देर रात को धरना समाप्त हो गया। जिसके बाद शनिवार को कैंप को फिर से सुचारू कर दिया है। कैंप में शनिवार को 70 पहलवान लौट आए हैं। कैंप में फ्री-स्टाइल के प्रशिक्षक जगमिंद्र व ग्रीको रोमन के प्रशक्षिक हरगोविंद समेत नौ प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं। 


कैंप में सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप और एशियन गेम्स की तैयारी के लिए पहलवानों को लाभ होगा। कैंप में रहकर पहलवान मार्च में होने वाली एशियन चैंपियनशिप, सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स व विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed