फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   65 thousand rupees by breaking the lock of the house, ring stolen

Sonipat News: घर का ताला तोड़कर 65 हजार रुपये, अंगूठी चोरी

Sat, 08 Jul 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 08 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
65 thousand rupees by breaking the lock of the house, ring stolen
सोनीपत। सेक्टर-14 में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर का ताला तोड़कर चोर 65 हजार रुपये और आभूषण चोरी कर ले गए। चोर पड़ोसी की छत से होकर पीड़िक के घर में दाखिल हुए। इतना ही नहीं चोर पड़ोसी की गाड़ियों की चाबियां भी ले गए हैं। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-14 निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि वह घर का दरवाजा बंद कर परिवार के साथ सोए हुए थे। सुबह उठे तो देखा कि कमरों के दरवाजे खुले थे। कमरे में रखी अलमारियों के ताले टूटे होने के साथ सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने देखा कि चोर अलमारियों से 65 हजार रुपये, घड़ी और सोने की दो अंगूठी चोरी कर ले गए हैं। जांच में पता चला कि चोर घर के पीछे की तरफ से पड़ोसी मनोज रेलन के घर में घुसकर उनके मकान में दाखिल हुए हैं। चोरों ने पड़ोसी मोहित सपरा के मकान से उनकी कार व दो स्कूटियों की चाबियां भी चोरी कर ली। मामले का पता लगने पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी का तार काटा

चोरों ने सेक्टर-14 में वारदात करने से पहले आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी के तार काट दिए। अब पुलिस क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। -संदीप कुमार, प्रभारी, थाना सेक्टर-27।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed