{"_id":"5c8d4853bdec22141e222a10","slug":"61552762963-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव की तैयारी : जिले में सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे 21 विशेष नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव की तैयारी : जिले में सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे 21 विशेष नाके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे 21 विशेष नाके
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। लोकसभा चुनाव में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पहल शुरू कर दी है। तैयारियों में जुटी पुलिस ने 21 विशेष नाके लगाने का फैसला लिया है। यह नाके पहले से लगे नाकों से अलग होंगे, ताकि किसी तरह की आपराधिक गतिविधि चुनाव के समय में ना हो सके। इसे लेकर शनिवार को एसपी प्रतीक्षा गोदारा ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।
एसपी गोदारा ने बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने इलाके में चौकसी बढ़ा दें। इसके अलावा जिलेभर में 21 नए नाके लगाए जाएंगे। जहां वाहनों की गहनता से जांच होगी। ताकि कोई शरारती तत्व जिले में प्रवेश ना कर पाए। पुलिस लाइन में सुरक्षा को लेकर बैठक के दौरान गन्नौर, राई, कुंडली, खरखौदा, शहर सोनीपत, सदर सोनीपत, मोहाना, गोहाना व बरोदा के थाना प्रभरी व डीएसपी मौजूद रहे। इनमें बताया गया है कि इन इलाकों में नाकेबंदी की जाएगी, हर वाहन की जांच होगी।
उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि संदेह होने पर आरोपी को तुरंत हिरासत में लें और तब तक ना छोड़ें, जब तक उसके बारे में पूरी जानकारी न मिल जाए। इसके साथ-साथ सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अफसर तथा कर्मचारी आपस में तालमेल बनाए रखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का प्रयोग करेंगे, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान जल्द से जल्द किया जा सके।