{"_id":"5bda09f6bdec22694123cf1a","slug":"61541016054-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरथल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने गीत-संगीत की मस्ती के साथ किया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरथल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने गीत-संगीत की मस्ती के साथ किया धमाल
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरथल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने गीत-संगीत की मस्ती के साथ किया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मुरथल यूनिवर्सिटी में रिदम उत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गीत-संगीत की मस्ती के साथ अभिनय का जादू छाया रहा। जहां विद्यार्थियों ने कविताओं के माध्यम से विभिन्न प्रकार की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान पर बल दिया। एक विद्यार्थी ने मां का खत शीर्षक से मां के विराट स्वरूप को प्रदर्शित किया तो एक छात्र ने देशभक्ति शीर्षक के तहत वीर सैनिकों की बहादुरी को सलाम किया।
रिदम में संगीत का धमाल मचा रहा, जिसमें हरियाणा का जलवा दिखाई दिया। बॉलीवुड इन हरियाणा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हरियाणवी डांस प्रस्तुतियां दी गईं। मत छेड़ बलम मेरे चुंदड़ नै हो ज्यागी तकरार जले गीत पर नृत्य की प्रस्तुति कर विद्यार्थियों ने खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान सामान्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन एकल व समूह स्पर्धा के रूप में किया। जहां छात्र-छात्राओं ने डांस प्रस्तुतियां देकर दर्शक छात्रों को भी थिरकने को मजबूर किया।
इनके साथ ही रिदम में गायन प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। छात्र-छात्राओं ने वेस्टर्न व सामान्य समूह गायन प्रतियोगिता के साथ हरियाणवी समूह गायन प्रतियोगिता में सुरों का जादू छाया रहा। कव्वाली प्रतियोगिता में जोशीली कव्वालियों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को बांधे रखा। रिदम की संयोजक डा. सुमन सांगवान ने बताया कि विवि के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से कई प्रकार की स्टॉल लगाई। जहां छात्र-छात्राओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के उद्यमी बनने के संदेश को प्रदर्शित किया।