{"_id":"59f38cb44f1c1bee688b7d39","slug":"61509133492-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के बाद भट्ठा मजदूर का किया अपहरण, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के बाद भट्ठा मजदूर का किया अपहरण, मामला दर्ज
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के बाद भट्ठा मजदूर का अपहरण, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर(सोनीपत)।
उदेशीपुर रोड स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले लोगों के साथ मारपीट करने व एक मजदूर का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अपहृत युवक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में बिहार के जिला रवादा निवासी राजकुमार ने बताया कि वह और उसका भतीजा चमरू उदेशीपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। 26 अक्तूबर को वह, चमरु, असलम, उमेद व बाहरीला भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भरकर गांव उदेशीपुर गए थे। जब से उदेशीपुर गांव में ईंटें उतारकर वापस लौट रहे थे तो रास्ते में एक कार उनके ट्रैक्टर के सामने आकर रुकी। कार से 5-6 बदमाश उतरे और उनकी ट्रैक्टर की चाबी छीन कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वह किसी तरह अपनी जान बचा कर वहां से भाग गए, लेकिन चमरू वहां से भाग नहीं सका। इसके बाद बदमाश चमरू को अपनी गाड़ी में बैठाकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।