{"_id":"598374e34f1c1b98628b4756","slug":"61501787363-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस ने मनचलों को दी सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिस ने मनचलों को दी सीख
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत पुलिस की टीम लगातार मनचलों पर शिकंजा कस रही है। वीरवार को अभियान के दौरान एंटी ईव टीचिंग स्कवायड ने अलग-अलग स्थानों पर 106 मनचलों को सबक सिखाया। उन्हें आवारा नहीं घूमने की सीख दी गई। टीम ने पार्क, कॉलेज, स्कूल, बस स्टैंड परिसर में आवारागर्दी करते युवकों को पकडक़र नसीहत दी। गश्त के दौरान टीम ने छात्राओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया। महिला थाना प्रभारी कविता ने बताया कि जिले मे अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया गया। जिसमें युवतियों व महिलाओं को छेड़छाड़ बर्दाश्त ना करने के लिए जागरूक किया। यातायात नियमों की अवहेलना पर सात वाहन चालकों के चालान किए गए।